Move to Jagran APP

यूपी में बाढ़ पीडि़तों की अनदेखी कर रही सरकार : कांग्रेस

कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश सरकार बाढ़ पीडितों की अनदेखी कर रही है। प्रदेश में बाढ़ से 211 की मौत हो चुकी है।

By Nawal MishraEdited By: Published: Sat, 11 Aug 2018 09:07 PM (IST)Updated: Sat, 11 Aug 2018 09:07 PM (IST)
यूपी में बाढ़ पीडि़तों की अनदेखी कर रही सरकार : कांग्रेस
यूपी में बाढ़ पीडि़तों की अनदेखी कर रही सरकार : कांग्रेस

लखनऊ (जेएनएन)। कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश सरकार बाढ़ पीडितों की अनदेखी कर रही है। अब तक प्रदेश में बाढ़ से 211 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि सरकार इस मामले में केवल घडिय़ाली आंसू बहा रही है। एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से ही चुनाव लड़ेंगे। उनके लिए भाजपा दुष्प्रचार कर रही है। 

loksabha election banner

बाढ़ को लेकर प्रयास नाकाफी

लल्लू ने पत्रकार वार्ता में कहा कि बाढ़ को लेकर सरकारी प्रयास नाकाफी हैं। उन्होंने कहा कि तकनीकी बैठक में बाढ़ को लेकर जितनी भी योजनाएं स्वीकृत हुईं उनको मुख्यमंत्री ने स्थायी संचालन समिति में न तो लिया और न ही उनके लिए धन आवंटन किया। सरकार राहत कार्य कम बल्कि चुनाव प्रचार ज्यादा कर रही है। यही वजह है कि बाढ़ राहत के पैकेटों में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की तस्वीर प्रकाशित कराई गई है। बाढ़ आने पर केवल हवाई सर्वेक्षण किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से बंधों को बचाने और बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। 

बस्ती में ओवरब्रिज गिरने की हो जांच

लल्लू ने बस्ती के निर्माणाधीन ओवरब्रिज गिरने की जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि इसे जो कंपनी बना रही थी उसमें भाजपा के एक सांसद का भी शेयर है। इस मामले में दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.