सपा-बसपा का समझौता रहा तो झाड़ू लगाने वाले की बादशाहत तिनके की तरह बिखरेगीः आजम
आजम खां ने दावा किया कि सपा-बसपा का समझौता कायम रहा तो झाड़ू लगाने वाले बादशाह की बादशाहत तिनके की तरह बिखर जाएगी।
सहारनपुर (जेएनएन)। सपा नेता आजम खां ने कहा कि सपा-बसपा मिल गए हैं तो इसमें गलत क्या है। वह तो पिछले 20 वर्षों से समझौते के पक्ष में थे। उन्होंने दावा किया कि अगर तमाम दलों का यह समझौता कायम रहा तो झाड़ू लगाने वाले बादशाह की बादशाहत तिनके की तरह बिखर जाएगी।
आजम खां बुधवार को पूर्व राज्यमंत्री सरफराज खान के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज स्थिति यह है कि रोजी-रोटी मांगों तो दंगा, रोजगार की बात करो तो ङ्क्षहदू-मुसलमान की बात की जाती है। वैसे भी तानाशाहों के अंजाम दुनिया ने देखे हैं, पर मारे बेगुनाह ही जाते हैं। आज जो यूपीकोका लाए है, उन पर ही इतने क्रिमनल केस हैं, यह तो दबाव बनाने की नीति है। संवैधानिक कुर्सी पर बैठे व्यक्ति को सिर्फ होली मनाने की बात नहीं करनी चाहिए। हम मुसलमान हैं, हमारे बड़े मुसलमान थे। इसमें शर्म की क्या बात है, हम भी इंसान हैं। कहा कि भाजपा अनेक छोटे दलों को मिलाकर सरकार चला रही है, ऐसे में यदि सपा-बसपा मिल गए तो क्या गलत किया? प्रदेश में सपा का वजूद कम होने के कारण दूसरे के कंधों का सहारा लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसे लेकर मीडिया सबसे अधिक परेशान है।