Move to Jagran APP

अखिलेश यादव ने आजम खां को धर्मनिरपेक्ष और विकास समर्थक बताया

आजम खां के समर्थन में समाजवादी पार्टी खुलकर आ गई। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि राजनीतिक विद्वेष के चलते आजम के जीवन को खतरा है।

By Nawal MishraEdited By: Published: Thu, 18 Oct 2018 09:34 PM (IST)Updated: Fri, 19 Oct 2018 07:41 AM (IST)
अखिलेश यादव ने आजम खां को धर्मनिरपेक्ष और विकास समर्थक बताया
अखिलेश यादव ने आजम खां को धर्मनिरपेक्ष और विकास समर्थक बताया

लखनऊ (जेएनएन)। पूर्व मंत्री आजम खां के समर्थन में समाजवादी पार्टी खुलकर आ गई। पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को जारी बयान में आजम खां के कराए विकास कार्यों को सराहते हुए कहा कि उनसे चिढ़ी हुई भाजपा बदले की भावना से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राजनीति में धर्मनिरपेक्ष छवि, कुंभ का कुशल संचालन कराने और जौहर विश्वविद्यालय जैसी संस्था की स्थापना से परेशान भाजपा आजम खां को बदनाम करने और राजनीतिक उत्पीडऩ करने की साजिश कर रही है। समाजवादी शासनकाल में आजम खां को कुंभ के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई थी, जिसकी प्रशंसा विदेश में भी हुई। धर्मनिरपेक्षता का इससे बड़ा और क्या प्रमाण हो सकता है।

loksabha election banner

आजम को सुरक्षा दी जाए 

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि राजनीतिक विद्वेष के चलते आजम खां के जीवन को खतरा है। इसे देखते हुए उनको पर्याप्त सुरक्षा दी जाए और बदले की भावना से दर्ज एफआइआर को रद किया जाए। सपा के अन्य नेताओं के विरुद्ध कराए फर्जी मुकदमे भी वापस लिए जाएं। यादव ने कहा कि 'मी टू' की आड़ में एक अभिनेत्री की ओर से धमकी भरी बात करना पूर्णतया आपत्तिजनक और अनर्गल है। आजम खां जैसे व्यक्ति के बारे में कोई गलत बात सोच भी नहीं सकता है। उन्हें जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। आजम ने कभी नफरत की राजनीति नहीं की। अखिलेश ने कहा भाजपा की साजिशों का मुकाबला करने में सपा सक्षम है और जनता सपा के साथ में है। भाजपा के कुत्सित इरादों का पुरजोर विरोध किया जाएगा। भाजपा से जनता का विश्वास टूट चुका है। उसकी साजिशों का पर्दाफाश हो रहा है। जनता भाजपा के कारनामों का उचित समय पर जवाब देगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.