Move to Jagran APP

महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार और अपराध को बनाएंगे मुद्दा : सुष्मिता देव

महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं। महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार को महिला कांग्रेस मुद्दा बनाएगी।

By Nawal MishraEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 08:25 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 11:21 AM (IST)
महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार और अपराध को बनाएंगे मुद्दा : सुष्मिता देव
महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार और अपराध को बनाएंगे मुद्दा : सुष्मिता देव

लखनऊ (जेएनएन)। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद सुष्मिता देव ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध तेजी से बढ़े हैं। महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार व अपराध को महिला कांग्रेस मुद्दा बनाएगी। शहर हो या गांव सभी जगह आधी आबादी की समस्या महिला कांग्रेस उठाएगी। महिला कांग्रेस को चार जोन में बांट दिया गया है। इनमें से तीन जोन में अध्यक्ष की नियुक्ति हो गई है। केवल पश्चिम यूपी में महिला कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति रह गई है। इसमें भी जल्द तैनाती हो जाएगी।

loksabha election banner

चार जोन में बांटा गया 

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रदेश इतना बड़ा है इसलिए एक महिला अध्यक्ष के लिए संभाल पाना संभव नहीं था। इसलिए इसे चार जोन में बांटा गया है। हमारा यह प्रयोग सफल होगा।

उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस को जिला, ब्लॉक व बूथ स्तर पर मजबूत बनाया जाएगा। भाजपा ने वर्ष 2014 में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार को मुद्दा बनाया था लेकिन, आज उसकी सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। अपराध का ग्राफ तेजी से ऊपर गया है। प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। उन्नाव के विधायक कुलदीप सेंगर के खिलाफ भाजपा ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। भाजपा शासित 21 राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अपराध और बढ़े हैं। 

महिला आरक्षण 50 फीसद किया जाए 

इससे पहले कांग्रेस मुख्यालय पर स्वागत समारोह में सुष्मिता देव ने कहा कि भाजपा की केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार है फिर महिला आरक्षण विधेयक क्यों नहीं लाती है। इसमें 33 फीसद के बजाय 50 फीसद आरक्षण किया जाए। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं नारा आज मजाक बनकर रह गया है। 

पहली बार मतदाता बनी लड़कियां जोड़ेंगे 

सुष्मिता देव ने बताया कि कांग्रेस पहली बार मतदाता बनी लड़कियों को प्रियदर्शिनी प्रोजेक्ट के जरिये जोड़ेगी। इस प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी रायबरेली की विधायक अदिति सिंह को दी गई है। वह पूरे देश में भ्रमण कर इस प्रोजेक्ट को सफल बनाएंगी।  

जोनल अध्यक्षों की शपथ दिलाई

सुष्मिता देव ने नवनियुक्त जोनल अध्यक्षों को पद की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में मध्य जोन अध्यक्ष ममता चौधरी, पूर्वी जोन अध्यक्ष शहला अबरानी और पश्चिम जोन अध्यक्ष प्रतिभा अटल पाल थीं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.