Move to Jagran APP

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में पिछड़ा वर्ग को खास तरजीह

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रदेश अध्यक्ष सुंदरलाल लोधी ने आज अपनी पार्टी की भारी भरकम प्रदेश कार्यकारिणी घोषणा की।

By Nawal MishraEdited By: Published: Sun, 13 Jan 2019 06:42 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jan 2019 09:24 PM (IST)
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में पिछड़ा वर्ग को खास तरजीह
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में पिछड़ा वर्ग को खास तरजीह

लखनऊ, जेएनएन। लोकसभा चुनाव नजदीक आते देख प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने अपनी पार्टी का संगठनात्मक ढांचा सुदृढ़ करने का काम तेज कर दिया है। इसी क्रम में आज पार्टी मुखिया शिवपाल सिंह यादव के साथ मंथन के बाद प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लाल लोधी ने राज्य कार्यकारिणी घोषित कर दी। इसमें 126 लोगों को जगह दी गई है। कार्यकारिणी में पिछड़ों को तरजीह देने के साथ 45 महासचिवों की तैनाती भी की गई है।

loksabha election banner

कमेटी में छह बार विधायक चुने गए पूर्व मंत्री कमाल यूसुफ मलिक व जयप्रकाश यादव, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, पूर्व विधायक मानिकचंद यादव, प्रमोद गुप्ता, आशीष यादव, अनिल यादव, सुभाष चंद्र  बहादुर सिंह, शराफतयार खां, राजेंद्र यादव व वरिष्ठ समाजवादी रिछपाल सिंह चौधरी को जगह दी गई है। वहीं सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता के रिश्तेदार प्रमोद गुप्ता को भी महत्व मिला है। संगठन में युवा चेहरों को भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नवनियुक्त 45 महासचिवों में कमाल युसूफ मलिक, जयप्रकाश यादव, रघुराज सिंह शाक्य व रामसेवक यादव-इटावा, मानिक चंद्र यादव,  अनिल यादव, देवेंद्र गुप्ता व सुभाष चंद-मैनपुरी, सतेंद्र उपाध्याय, बाबूराम निषाद व वीरेंद्र सिंह-जौनपुर, श्रीपति सिंह-बस्ती, बहादुर सिंह-वाराणसी, डॉ. रक्षपाल सिंह-अलीगढ़, रामदर्शन यादव, अभिषेक सिंह आशु-आजमगढ़, विष्णुपाल सिंह उर्फ नन्हू राजा-उरई, प्रेमप्रकाश वर्मा, ओमप्रकाश सिंह यादव, विनोद मिश्र-लखनऊ, शीशपाल सिंह व डॉ.मरगूब त्यागी-हापुड़, राजेश यादव-मुरादाबाद, बिनीत शुक्ला, देवेंद्र सिंह, राकेश कुमार सिंह, रघुनंदन सिंह काका, नुरूलहसन बाबा, मोहम्मद शाहिद व बलवीर सिंह-लखनऊ, अजीतमणि त्रिपाठी-महाराजगंज, रिछपाल सिंह चौधरी-गाजियाबाद, राजेश यादव-हरदोई, राजीव गुप्ता-लखीमपुर, डॉ. विकास यादव- बाराबंकी, छत्रपाल सिंह-बांदा, डॉ. नूर आलम, प्रकाश राय उर्फ लल्लन-इलाहाबाद, दीपमाला कुशवाहा-झांसी, नवाब अली अकबर-बलरामपुर, सूर्य प्रकाश तिवारी-फैजाबाद, नियाज अहमद खान-महोबा, राजा मोहम्मद नसीम खान-शाहजहांपुर शामिल हैं। वहीं संदीप मौर्य-लखनऊ को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा 65 प्रदेश सचिव और 15 कार्यकारिणी सदस्य नामित किये गए हैं।

प्रसपा नेताओं ने दी एक दूसरे को बधाई 

ध्यान रहे कि प्रसपा में शामिल होने के बाद शिवपाल यादव ने सुंदरलाल को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी। पूर्व सांसद वीरपाल यादव को प्रमुख प्रदेश महासचिव और फरहत हुसैन को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया जा चुका है। प्रदेश कमेटी में स्थान मिलने पर पूरे उत्तर प्रदेश में प्रसपा नेता एक दूसरे को बधाई देते नजर आए। खुछ ने मिठाइयां खिलाई। महासचिव रघुराज सिंह शाक्य, सचिव राजेन्द्र त्रिपाठी स्वामी, सुनील शुक्ला, आशीष चौबे, छुन्ना त्रिपाठी, सर्वेश कटियार, विनोद प्रजापति और कार्यकारिणी सदस्य ममता भदौरिया आदि ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.