Move to Jagran APP

Sports Day 2020: कार पेंटिंग कर आजीविका चला रहे हॉकी खिलाड़ी शादाब

Sports Day 2020 सब जूनियर हॉकी की प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं शादाब। हॉकी सचिव व क्रीड़ा अधिकारी मदद में आगे आए।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Sat, 29 Aug 2020 06:15 AM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2020 06:15 AM (IST)
Sports Day 2020: कार पेंटिंग कर आजीविका चला रहे हॉकी खिलाड़ी शादाब
Sports Day 2020: कार पेंटिंग कर आजीविका चला रहे हॉकी खिलाड़ी शादाब

बाराबंकी[वी. राजा]। Sports Day 2020: हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले बाबू केडी सिंह की धरती के नौजवानों के सपनों के पूरा होने में आर्थिक तंगी बाधा बन रही है। ऐसे ही युवाओं में से एक हैं शादाब। बाबूजी के पदचिन्हों पर चलकर उनके जैसा बनने की ख्वाहिश लेकर हॉकी खेलने की शुरुआत करने वाले पैसार निवासी शादाब का जुनून आर्थिक तंगी के चलते फीका पड़ रहा है। जिला, मंडल व राज्य स्तर पर हॉकी की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके शादाब कार पेंटिंग का कार्य करके जीविकोपार्जन कर रहे हैं। प्रथम श्रेणी में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 18 वर्षीय शादाब कहते हैं कि आर्थिक तंगी है। लेकिन, उन्हें विश्वास है कि फिर से हॉकी की स्टिक जरूर पकड़ सकेंगे।

loksabha election banner

पांच साल पहले हॉकी की करी थी शुरुआत

नाका पैसार निवासी असगर अली के पुत्र शादाब ने वर्ष 2015 में हॉकी खेलना प्रारंभ किया। 15 नवंबर 2016 को महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्टस स्टेडियम इटावा में राज्यस्तरीय सब जूनियर बालक वर्ग हॉकी प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल की टीम से प्रतिभाग किया था। युवा खेल उत्सव वर्ष 2017 में पं.दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह में खेलने के अलावा वर्ष 2018 में राज्य स्तरीय जूनियर बालक वर्ग हॉकी प्रतियोगिता झांसी में मेजर ध्यानचंद्र हॉकी स्टेडियम में प्रतिभाग किया।

क्या कहते हैं जिला क्रीड़ा अधिकारी? 

जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश सोनकर के मुताबिक, वर्तमान में हॉकी खेल का कैंप नहीं चल रहा है। कैंप शुरू होने पर यदि शादाब स्टेडियम में हॉकी प्रैक्टिस करना चाहेंगे तो स्वागत है। जो भी मदद होगी वह हर संभव कराई जाएगी।

क्या कहते हैं हॉकी सचिव? 

बाराबंकी हॉकी सचिव मजहर अजीज खान ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से युवा खिलाड़ी की हर संभव की जाएगी। इसके लिए प्रतिदिन युवा खिलाड़ी को स्टेडियम में प्रैक्टिस करने आना होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.