विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'स्पेशल-32' की मदद से अपराधियों की खैर नहीं, फॉरेंसिक प्रशिक्षण से क्रिमिनल्स पर कसेगा शिकंजा

Published: Wed, 23 Sep 2026 07:32 AM (IST)

यूपी पुलिस अपराधों की वैज्ञानिक जांच को मजबूत करने के लिए 32 अधिकारियों को फॉरेंसिक साइंस और क्राइम सीन प्रबंधन ...और पढ़ें

UP News: सांकेतिक तस्वीर।

UP News: सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. 32 अधिकारियों को फॉरेंसिक साइंस का विशेष प्रशिक्षण।

  2. राज्य के 75 जिलों में वैज्ञानिक जांच होगी मजबूत।

  3. कृत्रिम घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने का अभ्यास कराया जा रहा।

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। UP News: अपराध की वैज्ञानिक जांच को मजबूत करने के लिए यूपी पुलिस के 32 अधिकारियों को फारेंसिक साइंस और क्राइम सीन प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्टेट इंस्टीट्यूट आफ फॉरेंसिक साइंस (यूपीएसआईएफएस) में चल रहे इस प्रशिक्षण के छह बैचों के 600 अधिकारियों में से 32 का चयन विशेषज्ञ प्रशिक्षण के लिए किया गया है। इनकी विशेषज्ञता का लाभ राज्य के सभी 75 जिलों में लिया जाएगा।
100-100 पुलिस अधिकारियों के छह बैच को प्रशिक्षण दिया गया है। इन अधिकारियों ने अपने जिलों में अन्य पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया। इस प्रशिक्षण के दौरान 32 अधिकारियों को विशेषज्ञ ट्रेनिंग के लिए चुना गया। जिन्हें एडवांस प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

75 जिलों में साक्ष्य जुटाने और सुरक्षित रखना बेहतर होगा

यूपीएसआईएफएस के निदेशक डॉ. जीके गोस्वामी के अनुसार, प्रशिक्षण में अधिकारियों की व्यावहारिक दक्षता बढ़ाने पर विशेष जोर है। इसके लिए कृत्रिम घटनास्थल तैयार कर उनकी क्षमता परखी जा रही है। मास्टर ट्रेनिंग में घटनास्थल की तलाशी और जब्ती के नियम, क्राइम सीन नोट्स, फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी, साक्ष्यों की पहचान और संग्रह की प्रक्रिया सिखाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- UP Weather: आज से बारिश का नया दौर शुरू, लखनऊ समेत 40 जिलों में होगी अच्छी बरसात

यह भी पढ़ें- नाना रहे बिहार के DGP, माता-पिता भी सिविल सेवा में, अब IAS अनुनय झा बने मुरादाबाद के नए डीएम

जिलों में पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित करने में भी अहम भूमिका निभाएगी टीम

जीके गोस्वामी ने बताया कि फिंगरप्रिंट और रक्त के नमूनों जैसे साक्ष्यों को सुरक्षित रखने का अभ्यास कराया जा रहा है। दिन और रात के अलावा अलग-अलग स्थानों पर क्राइम सीन से जुड़ी परिस्थितियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अधिकारियों को ऐसी परिस्थितियों से निपटने का अभ्यास कराया जा रहा है, जहां साक्ष्य नष्ट या छिपाने का प्रयास किया गया हो। 32 विशेषज्ञों की यह टीम आगे जिलों में पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित करने में भी अहम भूमिका निभाएगी।