Move to Jagran APP

Mulayam Singh Yadav Coronavirus Positive: सपाइयों ने मुलायम सिंह यादव की दीर्घायु के लिए क‍िया हवन-पूजन

Mulayam Singh Yadav Coronavirus Positive सपा संरक्षक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के जल्द स्वस्थ होने व दीर्घायु होने के लिए अयोध्‍या में समाजवादी पार्टी के कायकर्ताओं ने शुक्रवार को हनुमान गढ़ी में हवन पूजन क‍िया।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Fri, 16 Oct 2020 02:46 PM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2020 05:51 PM (IST)
Mulayam Singh Yadav Coronavirus Positive: सपाइयों ने मुलायम सिंह यादव की दीर्घायु के लिए क‍िया हवन-पूजन
मुलायम सिंह यादव के जल्‍द स्वस्थ होने की कामना की ।

लखनऊ, जेएनएन। लखनऊ, जेएनएन। यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री मुलायम सिंह यादव के कोरोना संक्रम‍ित होने की खबर सुनकर सपा कार्यकर्ताओं ने राजधानी के हनुमान सेतु स्थित संकटमोचन मंदिर पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के संरक्षक देश के पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना के लिए हवन एवं पूजन किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेता लोहिया से अखिलेश अभियान के संयोजक सिद्धार्थ मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रकांड विद्वानों के साथ सभी ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वहीं, साथ में लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता आलोक यदु वंश, प्रमोद यादव, पंकज तिवारी, सर्वेश यादव, अनिल यादव,आदि लोग मौजूद थे। 

loksabha election banner

वहीं, सपा कार्यकर्ताओं ने हनुमान गढ़ी में हवन पूजन क‍िया। हनुमानगढ़ी में वैदिक मंत्रों के बीच सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जल्‍द स्वस्थ होने की कामना की गई। सपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री पवन पांडे महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव छात्रसंघ अध्यक्ष आभास कृष्ण यादव ने साथियों के साथ हवन पूजन किया। 

बुधवार को सांस लेने में द‍िक्‍कत के बाद हुए थे भर्ती 

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की कोरोना र‍िपोर्ट 14अक्‍टूबर को पॉजिटिव आई थी। बुधवार दोपहर उनके बेटे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उनको लेकर गुड़गांव के मेदांता अस्पताल गए थे, जहां जांच में वह कोरोना पॉजिटिव मिले। मेदांंता अस्‍पताल के डॉक्‍टरों ने बताया क‍ि उन्‍हें सांस लेने में द‍िक्‍कत हो रही थी, ज‍िसके बाद उन्‍हें यहां लाया गया था। मुलायम स‍िंंह यादव की कोरोना जांच कराई गई, ज‍िसमें उनकी र‍िपोर्ट पॉज‍िट‍िव आई है। समाजवादी पार्टी के संरक्षक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव प‍िछले काफी समय से बीमार चल रहे हैं। इस कारण उन्‍हें कई बार अस्‍पातल में भी भर्ती करवाया जा चुका है।

पत्‍नी और तीन घरेलू सहायक भी भर्ती

समाजवादी पार्टी के संरक्षक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव एवं उनकी पत्नी साधना को भी मेदांता अस्पताल में बुधवार रात लगभग साढ़े नौ बजे भर्ती कराया गया था। उनकी भी र‍िपोर्ट पाजिटिव हैं। इनके तीन घरेलू सहायकों को भी भर्ती कराया गया है। वे भी कोरोना पाजिटिव हैं। मेदांता में सीनियर फिजिशियन डा. सुशीला कटारिया की देखरेख में सभी का इलाज चल रहा है। यह जानकारी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके दी थी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.