Move to Jagran APP

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा- उत्तर प्रदेश में बदलने वाली नहीं पुलिस की कार्यशैली

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के जंगलराज में पुलिस मित्र तो नहीं बन सकी अत्याचार और अन्याय का पर्याय जरूर बन गई है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Sat, 12 Sep 2020 10:18 PM (IST)Updated: Sat, 12 Sep 2020 10:18 PM (IST)
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा- उत्तर प्रदेश में बदलने वाली नहीं पुलिस की कार्यशैली
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा- उत्तर प्रदेश में बदलने वाली नहीं पुलिस की कार्यशैली

लखनऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी (एसपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और डीजीपी चाहे जितने प्रवचन दें, पुलिस की कार्यशैली बदलने वाली नहीं है। भाजपा सरकार के जंगलराज में पुलिस मित्र तो नहीं बन सकी, अत्याचार और अन्याय का पर्याय जरूर बन गई है। अपराधियों को जरा भी खौफ नहीं रह गया है। वे बेखौफ हो भी क्यों न जब पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी उनकी साजिशों में शरीक हो जाते हैं।उत्तर प्रदेश में जनता के जानमाल की सुरक्षा नहीं रह गई है।

loksabha election banner

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि अलीगढ़ में ज्वैलर्स के यहां गनप्वाइंट पर 35 लाख रुपये के गहने और 40 हजार रुपये की नकदी लूट कर अपराधी फरार हो गए। इस दिनदहाड़े हुई लूट से जनता अपने को असुरक्षित महसूस करती है। लोगों में भय है कि अब भाजपा राज में उनकी सुरक्षा नहीं हो सकती है। यह प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था की ज्वलंत मिसाल है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में फर्जी एनकाउंटर और हिरासत में मौतों की तमाम घटनाओं का स्वत: संज्ञान लेकर मानवाधिकार आयोग प्रदेश की भाजपा सरकार को कई नोटिसें भेज चुका है। लेकिन पुलिस को न सुधरना था, न सुधरना है। पुलिस हिरासत में अभी एक और दर्दनाक घटना प्रकाश में आई है। कन्नौज में सराय चौकी में पुलिस ने हिरासत में रखकर एक युवक की बर्बरता से पिटाई की। इस घटना से बुरी तरह आहत और अपमानित महसूस कर रहे उसके पिता सेवानिवृत्त लेखपाल बैजनाथ कठेरिया की हृदयगति रूकने से मौत हो गई। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.