Move to Jagran APP

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा राज में लोकतंत्र और संविधान दोनों का हो रहा तिरस्कार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जनता भाजपा के जिन लोकलुभावन वादों से भ्रमित हुई थी अब उनकी सच्चाई जानने लगी है। भाजपा के कुशासन का असली रंग लोग देख रहे है। यह प्रदेश हत्या प्रदेश के रूप में बदनाम हो गया है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Fri, 02 Oct 2020 12:21 AM (IST)Updated: Fri, 02 Oct 2020 12:21 AM (IST)
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा राज में लोकतंत्र और संविधान दोनों का हो रहा तिरस्कार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हाथरस में पीड़िता के गांव जाने पर एक तरफा पाबंदी लगाई गई है।

लखनऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में लोकतंत्र और संविधान दोनों का तिरस्कार हो रहा है। जनता भाजपा के जिन लोकलुभावन वादों से भ्रमित हुई थी अब उनकी सच्चाई जानने लगी है। भाजपा के कुशासन का असली रंग लोग देख रहे है। यह प्रदेश हत्या प्रदेश के रूप में बदनाम हो गया है।

loksabha election banner

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि हाथरस में पीड़िता के गांव जाने पर प्रशासन द्वारा एक तरफा पाबंदी लगाई गई है। सपा का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़िता के स्वजनों से मिलने और उन्हें सांत्वना देने उसके गांव बूलगढ़ी जा रहा था, उसको पुलिस ने बल पूर्वक रोक दिया। कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया और नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि पीड़िता के पक्ष में कैंडिल मार्च निकाल रही महिलाओं के साथ भी पुलिस का रवैया उत्पीड़नकारी रहा। संविधान में विपक्ष के शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की गारंटी है, उसे भाजपा सरकार ने मजाक बना दिया है। मृतका के गांव और क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता कई दिनों से अघोषित बंदी बना के रखे गए हैं।

बलरामपुर की पीड़िता के परिवार को 50 लाख देने की मांग : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बलरामपुर में भी एक बेटी के साथ दरिंदगी और मृत्यु पर दुख जताया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से पीड़िता के परिवार को 50 लाख रुपये की मदद, एक सदस्य को नौकरी तथा आवास दिए जाने की मांग की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.