Move to Jagran APP

अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा ने साजिशों से चुनावों को बनाया विवादास्पद, जनता के सहयोग से बचाएंगे लोकतंत्र

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार जनता का मनोबल गिराने की साजिशें चल रही है। चुनाव निष्पक्ष और स्वतंत्र तभी होंगे जब उनमें पारदर्शिता हो। भाजपा ने चुनावों को अपनी साजिशों से विवादास्पद और अविश्वसनीय बना दिया है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Wed, 11 Nov 2020 09:16 AM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2020 09:22 AM (IST)
अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा ने साजिशों से चुनावों को बनाया विवादास्पद, जनता के सहयोग से बचाएंगे लोकतंत्र
अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा ने साजिशों से चुनावों को बनाया विवादास्पद, जनता के सहयोग से बचाएंगे लोकतंत्र

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार जनता का मनोबल गिराने की साजिशें चल रही है। चुनाव निष्पक्ष और स्वतंत्र तभी होंगे, जब उनमें पारदर्शिता हो। भाजपा ने चुनावों को अपनी साजिशों से विवादास्पद और अविश्वसनीय बना दिया है। जनता की जागरूकता और उसके सहयोग-समर्थन से ही लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई जारी रहेगी।

loksabha election banner

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा राज में किसानों व नौजवानों को सबसे ज्यादा परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। भाजपा सरकार का असली चेहरा अब सामने आ रहा है। अपराध और अपराधियों की संख्या बढ़ी है। सत्ता का संरक्षण प्राप्त होने से वे बेखौफ हैं। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र को बचाने के लिए समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर अभियान छेड़ेगी।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अब पराली के नाम पर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। कई जिलों में किसानों के खिलाफ केस दर्ज किया जाना अन्याय है। अखिलेश यादव ने कहा कि अन्याय और अत्याचार के खिलाफ समाजवादी कार्यकर्ताओं ने संघर्ष किया और जेल यातनाएं सही हैं। कांग्रेस और भाजपा की समान नीतियां है। इन दोनों से बराबर की दूरी रखना है।

सपा ने मतदाताओं को दिया धन्यवाद : समाजवादी पार्टी ने प्रदेश के मतदाताओं को उपचुनाव में वोट देने के लिए धन्यवाद दिया है। समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया- मल्हनी विधानसभा उपचुनाव में जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर विजयी हुए पार्टी के प्रत्याशी लकी यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रदेश की अन्य सीटों पर हुए उपचुनाव में वोट देने के लिए जनता का धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.