Move to Jagran APP

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आरोप- जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में अनैतिक हथकंडा अपना रही भाजपा

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश को भयमुक्त बनाने का भरोसा देकर भाजपा ने सत्ता हथिया तो ली पर जनता का कोई भला नहीं किया। प्रदेश की भाजपा सरकार में साढ़े चार साल में प्रदेश अराजकता की भेंट चढ़ गया। जनता त्राहि-त्राहि कर रही है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Tue, 29 Jun 2021 11:01 PM (IST)Updated: Wed, 30 Jun 2021 08:02 AM (IST)
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आरोप- जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में अनैतिक हथकंडा अपना रही भाजपा
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा ने जनादेश के साथ खिलवाड़ किया।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी ने जनादेश के साथ खिलवाड़ किया है। बलपूर्वक समाजवादी प्रत्याशियों को नामांकन से रोकने के अलावा उनके समर्थकों पर दबाव बनाने के लिए हर अनैतिक हथकंडा अपनाया गया। तमाम लोगों पर फर्जी मुकदमे लगा दिए गए। कई समाजवादियों के घरों पर दबिश के दौरान पुलिस ने परिवारीजन और बच्चों तक से अभद्रता की।

loksabha election banner

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश को भयमुक्त बनाने का भरोसा देकर भाजपा ने सत्ता हथिया तो ली पर जनता का कोई भला नहीं किया। प्रदेश की भाजपा सरकार में साढ़े चार साल में प्रदेश अराजकता की भेंट चढ़ गया। जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। भाजपा के जंगलराज में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आगरा में कोल्ड स्टोरेज मालिक के बेटे के अपहरण के बाद हत्या की घटना से लोग स्तब्ध हैं। शायर मुनव्वर राना के बेटे पर दिन दहाड़े गोली चली। अवैध शराब और अवैध खनन के धंधे में लगे अपराधी प्रवृत्ति के तत्वों ने कितने ही पुलिसकर्मियों एवं अफसरों की जान ले ली।

अखिलेश यादव ने कहा कि विडंबना तो यह है कि भाजपा राज में हत्या, लूट और अवैध खनन तथा जहरीली शराब के धंधे में भाजपा संगठन से जुड़े तमाम चेहरे भी सामने आए हैं। सच तो यह है कि भाजपा को विकास में नहीं विनाश में रुचि है। संविधान और नैतिक मूल्यों में उसकी आस्था नहीं है। जनता से किए गए वादों को निभाने की भी उसकी मंशा नहीं है। उसने जनता के हर भरोसे को तोड़ा है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नेतृत्व के साथ अपराधियों की सांठगांठ के चलते ही प्रदेश में भय व दहशत का माहौल बन गया है। महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं में आर्श्चयजनक वृद्धि हुई है। पुलिस हिरासत में मौतों तथा फर्जी एनकाउंटर की तमाम घटनाओं पर मानवाधिकार आयोग ने कई बार चिंता जताई है। भाजपा ने लोगों की भावना से खिलवाड़ किया है। छल-बल, आतंक और प्रलोभन के बल पर उसकी राजनीति चल रही है। जनता उससे बुरी तरह ऊबी हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.