Move to Jagran APP

Mulayam Singh Yadav: मुलायम सिंह की बिगड़ी तबीयत ने बढ़ाई कार्यकर्ताओं की बेचैनी, पार्टी ने कहा- हालत स्थिर

Mulayam Singh Yadav Health latest update सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ने की खबर फैलते ही सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी बेचैनी बढ़ गई। सपा नेताओं के गुरुग्राम पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। इसके बाद पार्टी ने स्थिति साफ की।

By Jagran NewsEdited By: Umesh TiwariPublished: Sun, 02 Oct 2022 11:13 PM (IST)Updated: Sun, 02 Oct 2022 11:13 PM (IST)
Mulayam Singh Yadav: मुलायम सिंह की बिगड़ी तबीयत ने बढ़ाई कार्यकर्ताओं की बेचैनी, पार्टी ने कहा- हालत स्थिर
Mulayam Singh Yadav Health latest update : पार्टी ने ट्वीट किया कि सपा संस्थापक की हालत स्थिर

Mulayam Singh Yadav Health latest update: लखनऊ, राज्य ब्यूरो। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ने की जानकारी रविवार शाम मिलते ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पत्नी डिंपल यादव और बच्चों के साथ लखनऊ से गुरुग्राम के लिए रवाना हो गए। छोटे पुत्र प्रतीक भी पत्नी अपर्णा यादव के साथ गुरुग्राम पहुंचे। मुलायम गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं।

loksabha election banner

पार्टी ने ट्वीट कर साफ की स्थिति

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ने की खबर फैलते ही सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी बेचैनी बढ़ गई। सपा नेताओं के गुरुग्राम पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। लिहाजा समाजवादी पार्टी को ट्वीट कर कहना पड़ा कि 'नेताजी (मुलायम सिंह यादव) गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आइसीयू में भर्ती हैं, उनकी हालत स्थिर है। वरिष्ठ डाक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। आप सभी से विनम्र निवेदन है कि कृपया अस्पताल न जाएं। नेताजी के स्वास्थ्य की जानकारी आप लोगों को समय पर दी जाती रहेगी।'

पीएम मोदी और सीएम योगी ने अखिलेश से की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात की और मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी संभव सहायता की जरूरत है, उसके लिए वह मौजूद हैं। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी अखिलेश यादव को फोन कर मुलायम सिंह यादव का कुशल-क्षेम पूछा। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि उनको शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। मेदांता अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों से वार्ता कर उत्कृष्ट इलाज मुहैया कराने हेतु भी कहा है।

नेताओं ने की शीघ्र स्वास्थ होने की कामना

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्वीट कर सपा संस्थापक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। अपने ट्वीट में केशव ने कहा कि उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मीडिया से मिली है। वह भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना और कामना करते हैं। प्रियंका ने ट्वीट किया कि 'मुलायम सिंह यादव की बिगड़ती सेहत के बारे में सुनकर हम सब चिंतित हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।' कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मुलायम सिंह की खराब सेहत का समाचार प्राप्त हुआ। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.