Move to Jagran APP

Lakhimpur Kheri Case: सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय ने पत्रकार के आश्रितों को सौंपा पांच लाख का चेक

Lakhimpur Kheri Violence Case क्षेत्रीय पत्रकार रमन कश्यप पुत्र रामदुलारे के घर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने आश्रितों को ढांढस बंधाते हुए घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि सपा पीड़ित पत्रकार के साथ है। दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Mon, 25 Oct 2021 06:01 PM (IST)Updated: Mon, 25 Oct 2021 07:52 PM (IST)
Lakhimpur Kheri Case: सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय ने पत्रकार के आश्रितों को सौंपा पांच लाख का चेक
Lakhimpur Kheri Violence Case: दो घायल पत्रकारों को भी एक-एक लाख की मदद।

लखीमपुर, संवाद सूत्र। कृषि कानून विरोधी आंदोलन के दौरान तिकुनिया में मारे गए क्षेत्रीय पत्रकार रमन कश्यप पुत्र रामदुलारे के घर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने आश्रितों को ढांढस बंधाते हुए घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि सपा पीड़ित पत्रकार के साथ है। दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने मृतक पत्रकार रमन की पत्नी आराधना कश्यप को पांच लाख का राहत चेक भी सौंपा। इसके साथ ही तिकुनिया हिंसा में कवरेज करने गए घायल निघासन निवासी पत्रकार सुरजीत सिंह चानी पुत्र अवतार सिंह व सुखवंत सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह निवासी सहतेपुरवा लुधौरी भी घटना में घायल हुए थे।

loksabha election banner

सपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने घायलों को भी एक-एक लाख रुपयों की राहत चेक प्रदान की है। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामपाल, हिमांशु पटेल, पूर्व एमएलसी शशांक यादव, विकास यादव, दिलनवाज के साथ तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इधर जिला मुख्यालय पर पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान सपा पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के साथ रही। टीएमसी की मदद की प्लानिंग बनाई। हर राज्य में बीजेपी को रोकने की कोशिश होगी, जिससे देश बच सके। जनता के साथ अत्यचार हो रहा है। भाजपा को सिर्फ सपा की रोक सकती है। जनता चुनाव का इंतजार कर रही।

उन्होंने कहा कि पत्रकार रमन कश्यप को भाजपा ने मारा। जो आठ लोगों की मौत का जिम्मेदार है, उसे वीआइपी सुविधा में रखा जा रहा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाढ़ पीड़ितों से भी मिले। कोई सरकारी सुविधा नहीं पहुंच रही। फंड कहां है, सब भाजपा के लोग खा गए। अखिलेश सरकार के कामों का शिलान्यास कर रहे हैं और उसे नाम बदलकर अपना बताया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.