यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सपा की कलहः अखिलेश समर्थक को शिवपाल ने मंच पर धकियाया
समाजवादी पार्टी के रजत जयंती मंच पर घरेलू कलह हावी होने की बात उठाकर कांग्रेस के सत्यदेव त्रिपाठी ने कहा ...और पढ़ें

लखनऊ (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह के मंच पर घरेलू कलह हावी होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कम्युनिकेशन विभाग के प्रांतीय चेयरमैन सत्यदेव त्रिपाठी ने कहा कि इससे साबित होता है कि सपा में सब कुछ ठीक नहीं है। उल्लेखनीय है कि आज रजत जयंती समारोह के दौरान एक अखिलेश समर्थक सपा नेता जावेद आब्दी को भाषण से रोक धकियाकर हटा दिया गया।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि समारोह और रथयात्रा में सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर भीड़ जुटायी गयी। इससे समारोह यदवंशी समाजवाद का आदर्शविहीन जश्न बनकर रह गया है। त्रिपाठी ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि ढाई वर्ष पूर्व जिन वादों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को गुमराह किया था उनमें से अभी तक एक भी पूरा नहीं हो पाया। ऐसे में भाजपा की यात्राएं बेईमानी व मजाक है।
देखें तस्वीरें : सपा के सम्मेलन में जाते लालू प्रसाद यादव व अखिलेश यादव
अखिलेश के करीबी आब्दी को शिवपाल ने धकियाया
रजत जयंती समारोह में मंच पर उस वक्त तनातनी जैसे हालत बने जब मुख्यमंत्री अखिलेश के करीबी माने जाने वाले रिमोट सेंसिंग अप्लीकेशन सेंटर के सलाहकार जावेद आब्दी को भाषण से रोक धकियाते हुए हटा दिया गया। हुआ यूं कि आब्दी ने अखिलेश के कसीदे काढ़ते हुए जब कहा,नेताजी आप चांद हैं तो अखिलेश चांदनी, नेताजी आप होश हैं तो अखिलेश युवा जोश। आप सागर है तो अखिलेश गहराई। ऐसे अलंकरण सुन मुलायम की भृकुटि तनी तो सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव सीधे माइक के पास पहुंचे और धक्का देते हुए आब्दी को मंच से हटाया। आब्दी देर शाम मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ उनके सरकारी आïवास पर नजर आए। ध्यान रहे, इससे पहले वर्ष 2014 में सपा के राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान इसी मंच पर जावेद आब्दी कमोवेश इसी अंदाज में कसीदे काढ़े थे, उस समय के संचालक प्रो. राम गोपाल यादव ने भी आब्दी से नाराजगी जाहिर की थी।
उत्तर प्रदेश में चल रहा परिवारवाद : कंवरपाल
हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर ने मुजफ्फरनगर में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार में परिवारवाद चल रहा है, इसलिए प्रदेश का विकास नहीं हो पा रहा हैं। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने ङ्क्षलगानुपात की समस्या पर लगभग काबू पा लिया है। लगातार घट रही लड़कियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। यदि कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए जनता, सरकार व प्रशासन का सहयोग करे तो संपूर्ण देश में लड़कियों की संख्या लड़कों के बराबर होगी। इसके पूर्व उन्होंने क्षेत्रीय गुर्जर विकास समिति के तत्वावधान में शुक्रताल की गुर्जर धर्मशाला में शहीद स्मृति सभा भवन के भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह में शिरकत की।
