विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोरोना वैक्सीन पर ट्वीट के बाद इंटरनेट मीडिया पर ट्रोल हुए अखिलेश यादव, यूजर्स खूब ले रहे चुटकी...

By Umesh TiwariEdited By:
Published: Tue, 08 Jun 2021 01:58 PM (IST)Updated: Tue, 08 Jun 2021 02:44 PM (IST)

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के कोरोना वैक्सीन लगवाने और उसके एक दिन बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के अपने ...और पढ़ें

अखिलेश यादव कोरोना वैक्सीन पर ट्वीट के बाद इंटरनेट मीडिया पर ट्रोल हुए।
अखिलेश यादव कोरोना वैक्सीन पर ट्वीट के बाद इंटरनेट मीडिया पर ट्रोल हुए।

लखनऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कोरोना टीके पर अपने बयान से पलट गए हैं। जनवरी 2021 में टीके को 'बीजेपी की वैक्‍सीन' बताने वाले अखिलेश ने कहा है कि वे अब टीका लगवाएंगे। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि 'वह भारत सरकार के टीके का स्‍वागत' करते हैं। इस ट्वीट के बाद इंटरनेट मीडिया पर अखिलेश के 'यू-टर्न' पर खूब मौज ली जा रही है।

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के कोरोना वैक्सीन लगवाने और उसके एक दिन बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के अपने बयान पर पलटने के बाद इंटरनेट मीडिया पर पह खूब ट्रोल हो रहे हैं। लोगों ने अखिलेश की फोटो टैग करके पूछा कि क्या आपकी सरकार बन गई है। नेता जी को सपा वाली वैक्सीन लगाई गई है क्या। एक यूजर ने तो लिखा कि आपके पिताजी ही आपके ऊपर भरोसा नहीं करते हैं, इसलिए उन्होंने मोदी सरकार की वैक्सीन लगवा ली है।

इंटरनेट मीडिया पर एक यूजर कपिल प्रताप सिंह ने लिखा कि 'अब टीका बीजेपी से भारत सरकार का हो गया। नेताजी के समझने के बाद भैया को आया समझ। आप जल्‍दी लगवा लीजिए।' बहुत से लोगों ने 'वैक्‍सीन विरोधी' बयान देने के लिए अखिलेश यादव को फिर से खिंचाई की है। कुछ यूजर्स ने अखिलेश के इस ट्वीट को 'छवि बचाने की कोशिश' करार दिया।

अंकित श्रीवास्तव लिखते हैं कि 'खैर नेताजी ने कुछ तो समझा दिया आपको वरना आपके बयानों से ग्रामीण उत्तर प्रदेश में जो हठधर्मिता है लोगों में वैक्सीन ना लगवाने को लेकर वह बहुत खतरनाक है प्रदेश और मानवता के लिए। आप बहुत समझदार व्यक्ति हैं इसलिए ऐसे मौकों पर राजनीति से परे मानवता के बारे में सोचना चाहिए। वहीं, सौरभ लिखते हैं कि 'सपाई गूगल कर परेशान हैं, ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी को फोन करके पूछ लिया, विद्वान चचा रामगोपाल भी प्रकाश नहीं डाल पा रहे कि ये बीजेपी की वैक्सीन और भारत सरकार की वैक्सीन के फार्मूले में क्या अंतर है? डार्विनवाद के किस सिद्धांत के तहत कल तक की भाजपाई वेक्सीन और आज भारत सरकार की हो गई।'

यह भी पढ़ें : सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, बेटे अखिलेश यादव ने कहा था बीजेपी का टीका

यह भी पढ़ें : कोरोना वैक्सीन पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का यू-टर्न, कहा- भारत सरकार का टीका हम भी लगवाएंगे