मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से संवरा सोनम यादव का भविष्य, बनीं एसडीएम; ग्रामीण बेटियों के लिए बनीं मिसाल
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के मार्गदर्शन से अयोध्या की सोनम यादव ने यूपीपीसीएस-2024 में उप जिलाधिकारी का पद हासिल किया है। ...और पढ़ें

HighLights
सोनम यादव ने अभ्युदय योजना से यूपीपीसीएस में एसडीएम पद पाया।
उनकी सफलता ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के लिए नई प्रेरणा बनी।
वर्तमान में लखनऊ में प्रशासनिक प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण ले रही हैं सोनम।
वर्तमान में डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी, लखनऊ में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं सोनम प्रशासनिक प्रक्रियाओं, कानून-व्यवस्था और जनसेवा के व्यावहारिक गुर सीख रही हैं।
सही मार्गदर्शन और दृढ़ इच्छाशक्ति से मिली सफलता
प्रशिक्षण के अपने अनुभवों को साझा करते हुए सोनम ने बताया कि अकादमी में उन्हें संवेदनशील, पारदर्शी और जन-केंद्रित अधिकारी बनने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा सकें।
सीमित संसाधनों को न बनने दें सपनों की रुकावट
योगी सरकार की युवा और महिला सशक्तिकरण नीतियों की सराहना करते हुए सोनम कहती हैं कि अभ्युदय जैसी योजनाएं अवसरों की समानता प्रदान कर रही हैं। उनकी यह सफलता साबित करती है कि यदि हौसला बुलंद हो, तो राज्य सरकार की योजनाएं सफलता की राह को सुगम बना देती हैं।
