Move to Jagran APP

Surya Grahan 2021: चार दिसंबर को लगेगा सूर्यग्रहण, करें ये दस जरूरी काम; बेअसर हो जाएगा कुप्रभाव

इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण चार दिसंबर को लगेगा। देश में दिखाई न देने की वजह से सूतक काल नहीं होगा। हालांकि खग्रास ग्रहण होने कीवजह से राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। इससे पहले 19 नवंबर को चंद्रग्रहण पड़ा था। उपछाया होने के कारण उसका कोई प्रभाव नहीं था।

By Vikas MishraEdited By: Published: Tue, 30 Nov 2021 09:03 AM (IST)Updated: Tue, 30 Nov 2021 03:20 PM (IST)
Surya Grahan 2021: चार दिसंबर को लगेगा सूर्यग्रहण, करें ये दस जरूरी काम; बेअसर हो जाएगा कुप्रभाव
भारत में सूतक नियम मान्य नहीं होंगे. लेकिन सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभावों पड़ेगा।

लखनऊ, [जितेंद्र उपाध्याय]। इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण चार दिसंबर को लगेगा। देश में दिखाई न देने की वजह से सूतक काल नहीं होगा। हालांकि खग्रास ग्रहण होने कीवजह से राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। इससे पहले 19 नवंबर को चंद्रग्रहण पड़ा था। उपछाया होने के कारण उसका भी कोई प्रभाव नहीं था। आचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि इस खग्रास सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, आस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में दिखाई पड़ेगा। इस दिन मार्गशीर्ष महीने की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है।

loksabha election banner

ग्रहण का स्पर्श सुबह 10: 59 बजे होगा। मध्य दोपहर 1:03 बजे और मोक्ष दिन में दोपहर 3: 07 बजे होगा। आचार्य शक्तिधर त्रिपाठी ने बताया कि सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि और अनुराधा उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र में लगेगा। इस तरह से वृश्चिक और अनुराधा ज्येष्ठा नक्षत्र वाले जातकों पर इस सूर्यग्रहण का प्रभाव सबसे अधिक होगा। इस राशि के जातक सूर्यग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतें। भारत में सूतक नियम मान्य नहीं होंगे. लेकिन सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभावों पड़ेगा। आचार्य आनंद दुबे ने बताया कि वृष, मिथुन, सिंह, कन्या व मकर राशि वालों के लिए ये ग्रहण शुभ फल देगा। 

राशि के अनुरूप प्रभाव 

  • मेष : स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है और वाहन ध्यान से चलाएं।
  • वृषभ : मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. व्यापार में नए अनुबंध होंगे।
  • मिथुन : ये ग्रहण शुभ रहेगा, किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिलेगा और मनोकामना पूर्ण होगी।
  • कर्क : मित्रों से अकारण वाद-विवाद हो सकता है और संतान की ओर से तनाव बना रहेगा।
  • सिंह : ये ग्रहण शुभ है, धन लाभ का संकेत है भूमि व भवन से जुड़ी समस्या का समाधान होगा।
  • कन्या : सूर्य ग्रहण का प्रभाव शुभदायी है. साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
  • तुला : वाणी पर नियंत्रण रखें और वाद-विवाद से बचें और स्वास्थ्य में गिरावट रह सकती है।
  • वृश्चिक : सूर्य ग्रहण इसी राशि में रहेगा, कार्य क्षेत्र में असुविधा हो सकती है और मन अशांत व तनाव रहेगा।
  • धनु : खर्चे बढ़ सकते हैं. व्यर्थ की भागदौड़ बनी रहेगी और विदेश यात्रा के भी योग हैं।
  • मकर : ग्रहण शुभ रहेगा. व्यापार में उन्नति होगी और नौकरी पेशा के लिए पदोन्नति के संकेत हैं।
  • कुंभ : समाज में मान प्रतिष्ठा के साथ धनलाभ होगा और भूमि भवन से जुड़ी समस्या का समाधान होगा।
  • मीन : नौकरी में स्थानांतरण के योग बनेंगे और पिता से वाद-विवाद हो सकता है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.