शौकत हत्याकांड में कैबिनेट मंत्री महबूब अली का सामाजिक बहिष्कार
आज सुबह अमरोहा में शौकत पाशा के तीजे की फातेहा के बाद गांव फत्तेहपुर माफ़ी में हुई महापंचायत में कैबिनेट मंत्री महबूब अली का बहिष्कार करने का एलान किया गया।
मुरादाबाद (जेेएनएन)। कैबिनेट मंत्री महबूब अली के लिए हिस्ट्रीशीटर शौकत हत्याकांड गले की फांस बन गया है। सपा के ही पूर्व जनप्रतिनिधियों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को शौकत के परिजनों के साथ पूर्व सांसद डॉ. शफीकुरहमान बर्क़ डीआईजी से मिले और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। डीआईजी ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।
मंगलवार को पूर्व मंत्री चंद्रपाल सिंह भी इस सिलसिले में अमरोहा में डीएम, एसपी से मिले थे। पूर्व मंत्री ने यह भी कहा था कि, इस मामले में कैबिनेट मंत्री का नाम यूं ही नहीं आ रहा होगा, कुछ तो बात होगी। इधर
आज सुबह अमरोहा में शौकत पाशा के तीजे की फातेहा के बाद गांव फत्तेहपुर माफ़ी में हुई महापंचायत में केबिनेट मंत्री महबूब अली का बहिष्कार करने का एलान किया गया। पूर्व सांसद डॉ. बर्क, पूर्व एमपी मुन्ना आकिल, समेत बिरादरी के लगभग 10 हज़ार लोगों ने की शिरकत की।