गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में सांपों का डेरा, प्राचार्या ने पुलिस से लेकर नगर आयुक्त तक लगाई मदद की गुहार
लखनऊ के गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में निकल रहे हैं सांप प्राचार्या ने नगर आयुक्त को लिखा पत्र।
लखनऊ, जेएनएन। राजधानी के चंदर नगर स्थित गुरुनानक के कॉलेज में सांपों ने डेर डाल लिया है। जिसकी वजह से वहां बच्चों और स्टाफ में भय का माहौल है। आए दिन सांप के निकलने की वजह से पठन पाठन में भी दिक्कत आनी शुरू हो गई है। वहीं कॉलेज की प्राचार्या ने नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी को शिकायती पत्र दिया है।
मामला गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज चंदन नगर का है जहां कॉलेज प्रशासन सांपों के कारण परेशान व सहमा है। कॉलेज की प्रिंसिपल प्रभजोत कौर का कहना है कई बार उन्होंने महापौर से मिलकर व्यक्तिगत तौर पर इस संबंध में शिकायत की। साथ ही नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी को भी शिकायती पत्र दिया है। जोनल अधिकारी को भी शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन कोई सार्थक कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते छात्राएं व शिक्षिकाएं डर के माहौल में पठन-पाठन करने को मजबूर हैं ।
प्रिंसिपल ने यह भी कहा कि वह अपनी समस्या लेकर पुलिस थाने में भी गई। मगर उन्हें थाने से यह कहकर भगा दिया गया कि क्या पुलिस का काम सांप पकड़ना है। डरी सहमी प्रिंसिपल ने प्रिंसिपल ने कहा अब इस समस्या के लिए क्या अब मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखूं। उन्होंने बताया कि बगल में प्लाट खाली पड़ा है उसी से खूब सांप यहां आते हैं।