Lockdown Coronavirus Day6: शहर के हर चौराहे की भीड़ पर तीसरी आंख की नजर
Lockdown Coronavirus Day6 स्मार्ट सिटी का कंटोल रूम बना जिला प्रशासन के लिए मददगार। बीस प्रमुख चौराहों के साथ सौ से अधिक सडकों पर निगाह।
लखनऊ, जेएनएन। Lockdown Coronavirus Day6: राजधानी के हर प्रमुख चौराहे पर लालबाग स्थित स्मार्ट सिटी के कंटोल रूम से नजर रखी जा रही है। कंटोल में बैठे पुलिस व स्मार्ट सिटी के कर्मचारी प्रशासन को बढती भीड को लेकर चेता भी रहे हैं। यही नहीं मौके पर इंतजाम करना, खाने की व्यवस्था व पानी उपलब्ध कराने जैसे प्रबंध प्रशासन को करने में मदद मिल रही है। खासबात है कि राजधानी के ऐसे बीस प्रमुख चौराहे हैं, जहां पर चौबीसों घंटे नजर रखी जा रही है। उनसे लगे करीब सौ से अधिक चौराहे हैं जो कंटोल की नजर में है। यहां पुलिस प्रशासन की ओर से राउंड द क्लाक डयूटी भी लगाई गई है, जो समय समय पर जिम्मेदार अफसरों को सूचित कर रहे हैं।
कैसरबाग, चारबाग, फैजाबाद रोड स्थति पालीटेक्निक चौराहे पर दो दिन पहले बढी भीड और पिफर उस पर चंद घंटों में नियंत्रण पा लिया गया था। कारण यहां भीड शुरू होने से पहले ही जिला व पुलिस प्रशासन को सचेत कर दिया गया था। यही नहीं किस रूट की बस में ज्यादा भीड है और वहां जाने वाले लोगों को शारीरिंक दूरी की सीख भी दी जा रही है। वर्तमान में स्मार्ट सिटी कंटोल रूम का उद़घाटन तो नहीं हो सका, लेकिन स्मार्ट सिटी का कंटोल रूम हर मायने में राजधानी के लिए मददगार साबित हो रहा है। सालिड वेस्ट मैनेजमेंट से लेकर हर चौराहे की निगरानी खूब हो रही है। इस वक्त अधिकांश चौराहों पर भीड न के बराबर है, कुछ चुनिंदा को छोडकर। ऐसे में चौराहों में लगाए गए एडेस सिस्टम के जरिए लोगों को सचेत करने का काम भी कंटोल रूम से किया जा रहा है।
प्रमुख बैठक भी हो रही है यहां
स्मार्ट सिटी कंटोल रूम में प्रमुख बैठके भी हो रही हैं। मंडलायुक्त लालबाग स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय के सभागार में जिला प्रशासन की कुछ बैठके भी ले चुके हैं। कारण सफाई के मामले में नवनिर्मित बिल्डिंग प्रदेश में आइडियल है। ऐसे में यहां कार्य करने वाले कर्मियों को भी कंटोल रूम में जाने से पहले अपने जूते उतारकर जाना होता है।