विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lucknow University: शिक्षकों के लिए शुरू होंगे स्किल डेवलपमेंट कोर्स, प्रोमोशन के लिए पाठ्यक्रम को पास करना अनिवार्य

By Vrinda SrivastavaEdited By:
Published: Sat, 21 May 2022 02:09 PM (IST)Updated: Sat, 21 May 2022 02:33 PM (IST)

लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षकों को और अधिक रोचक ढंग से पढ़ाने के लिए प्रशिक्षित करेगा। स्किल डेवलपमेंट के लिए शार्ट टर्म ...और पढ़ें

शिक्षकों के लिए शुरू होंगे स्किल डेवलपमेंट कोर्स।
शिक्षकों के लिए शुरू होंगे स्किल डेवलपमेंट कोर्स।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षकों को और अधिक रोचक ढंग से पढ़ाने के लिए प्रशिक्षित करेगा। स्किल डेवलपमेंट के लिए शार्ट टर्म कोर्स भी शुरू किए जाएंगे। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से लवि में संचालित ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट सेंटर (एचआरडीसी) ने शैक्षिक सत्र 2022-23 में होने वाले गुरु दक्षता, रेफ्रेसर कोर्स सहित अन्य कार्यक्रमों का शेड्यूल जारी कर दिया है।

यूजीसी की ओर से पूरे देश में 66 एचआरडीसी केंद्र संचालित हैं। इनमें से एक लखनऊ विश्वविद्यालय में भी है। इस केंद्र के निदेशक प्रोफेसर कमल कुमार ने बताया कि यूजीसी के निर्देश पर हर साल तीन तरह के कोर्स संचालित होते हैं। इनमें गुरु दक्षता कार्यक्रम, शार्ट टर्म कोर्स और रेफ्रेसर कोर्स शामिल है। इसके माध्यम से विश्वविद्यालय एवं कालेजों के स्थायी शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाता है। यह कोर्स हर शिक्षक के प्रत्येक प्रोमोशन के लिए पास करना अनिवार्य है। इसका प्रमाण पत्र भी दिया जाता है।

14 जून से शुरू होगा गुरु दक्षता कार्यक्रम : जारी कार्यक्रम के अनुसार 14 जून से 11 जुलाई, दो से 31 अगस्त, दो से 29 सितंबर, एक से 30 नवंबर, छह जनवरी 2023 से पांच फरवरी तक गुरु दक्षता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी तरह रेफरेशर कोर्स 18 जून से शुरू होंगे। इसमें शिक्षकों को हिन्दी, लिट्रेचर व लैंग्वेज, रिसर्च मैथेडोलाजी, एजुकेशन, फिजिकल एजुकेशन, मोटीवेशनल स्किल, जेंडर सेंस्टाइजेशन सहित कई विषयों में नई चीजें बताई जाएंगी।

शार्ट टर्म कोर्स 23 अगस्त से : यूडीआरसी में शार्ट टर्म कोर्स की शुरुआत 23 अगस्त से होगी। इसमें रिसर्च मैथेडोलाजी इन सोशल साइंस, एकेडमिक लीडर शिप, इंफार्मेशन एवं कंम्यूनिकेशन टेक्नोलाजी से लेकर नई शिक्षा नीति के बारे में बताया जाएगा। शिक्षकों को तकनकी दक्षता में पारंगत करते हुए नई चीजों से परिचित कराया जाएगा। निदेशक ने बताया कि हर शिक्षक को दो गुरु दक्षता और एक रेफेरेशर कोर्स करना अनिवार्य है।