Move to Jagran APP

उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के छह RTO और सात ARTO को मिली नई तैनाती

उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने पिछले दिनों प्रमोशन पाने वाले अफसरों को नई तैनाती दे दी है। इनमें छह आरटीओ और सात एआरटीओ शामिल हैं।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Fri, 24 Jul 2020 11:23 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jul 2020 06:10 AM (IST)
उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के छह RTO और सात ARTO को मिली नई तैनाती
उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के छह RTO और सात ARTO को मिली नई तैनाती

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने पिछले दिनों प्रमोशन पाने वाले अफसरों को नई तैनाती दे दी है। इनमें छह आरटीओ और सात एआरटीओ शामिल हैं।

prime article banner

परिवहन आयुक्त मुख्यालय पर तैनात आरटीओ अनीता सिंह को गोरखपुर का आरटीओ (प्रशासन) बनाया गया है। इसी क्रम में गोरखपुर के आरटीओ (प्रशासन) भीमसेन को अपर सचिव राज्य परिवहन प्राधिकरण बनाया गया। आगरा के अरुण कुमार गाजियाबाद के आरटीओ (प्रशासन) बने हैं। बांदा के प्रमोद कुमार सिंह आगरा के आरटीओ (प्रशासन) बनाए गए हैं। अयोध्या के संतदेव सिंह बांदा के आरटीओ (प्रशासन) बने हैं। गौतमबुद्धनगर के हिमेश तिवारी आरटीओ (प्रवर्तन) परिवहन आयुक्त मुख्यालय बनाए गए। 

वहीं, एआरटीओ में अंबेडकरनगर के एआरटीओ (प्रवर्तन) कैलाश नाथ सिंह को परिवहन आयुक्त मुख्यालय पर प्रवर्तन दल में तैनाती मिली। एआरटीओ लक्ष्मण प्रसाद को एटा से मथुरा का प्रथम प्रवर्तन दल। परिवहन आयुक्त मुख्यालय पर तैनात एआरटीओ प्रवर्तन सर्वेश कुमार सिंह को एआरटीओ (प्रशासन) अमेठी। राजीव कुमार बंसल एआरटीओ (प्रशासन) मुजफ्फरनगर से एआरटीओ प्रथम दल बुलंदशहर बनाया गया है।

एआरटीओ (प्रवर्तन) विनीत कुमार मिश्र एआरटीओ (प्रशासन) मुजफ्फरनगर बने हैं। एआरटीओ (प्रवर्तन) फतेहपुर अभिषेक कनौजिया एआरटीओ (प्रवर्तन) कानपुर देहात बनाए गए हैं। एआरटीओ प्रवर्तन तृतीय दल वाराणसी अरुण कुमार राय एआरटीओ (प्रशासन) वाराणसी बनाए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.