Move to Jagran APP

सिराथू विधायक पल्लवी पटेल लखनऊ मेदांता में भर्ती, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने की शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना

UP Latest News कौशांबी की सिराथू सीट से विधायक डा. पल्लवी पटेल की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उन्‍हें लखनऊ के मेदांता में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा था कि मंगलवार की रात उनकी तबीयत अचानक ब‍िगड़ गई। इसके बाद उन्‍हें लखनऊ लाया गया।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Thu, 07 Jul 2022 01:00 AM (IST)Updated: Thu, 07 Jul 2022 07:26 AM (IST)
सिराथू विधायक पल्लवी पटेल लखनऊ मेदांता में भर्ती, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने की शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना
पल्लवी पटेल को तबीयत खराब होने के बाद मंगलवार को मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

लखनऊ, जेएनएन। कौशांबी की सिराथू सीट से विधायक डा. पल्लवी पटेल को तबीयत खराब होने के बाद मंगलवार को मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अब उनकी हालत स्थिर है। अपना दल (कमेरावादी) व सपा गठबंधन से विधायक डा. पल्लवी मंगलवार की रात अचानक घर पर बेहोश हो गईं। इसके बाद उन्हें मेदांता सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल में भर्ती करवाया गया।

loksabha election banner

मेदांता अस्पताल के प्रवक्ता आलोक खन्ना के अनुसार विधायक डा. पल्लवी पटेल की प्रारंभिक जांच की रिपोर्ट सामान्य है। वह आइसीयू में भर्ती हैं। उनका इलाज न्यूरोलाजी विभाग के निदेशक डा. रित्विज बिहारी की निगरानी में किया जा रहा है। न्यूरोलाजी विभाग के चिकित्सकों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। ब्रेन हेमरेज जैसी किसी भी स्थिति से चिकित्सक इन्कार कर रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर पल्लवी पटेल के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 'कौशांबी जनपद के सिराथू से सपा की लोकप्रिय विधायक पल्लवी पटेल के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ है। भगवान से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

हाल ही में पल्लवी पटेल का उनकी बहन केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल से पिता सोनेलाल पटेल की जयंती कार्यक्रम को लेकर विवाद हुआ है। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम के आयोजन को लेकर दोनों बहनों आमने- सामने आ गई थी। वही, मां ने पल्लवी पटेल का साथ दिया था। बाद में पल्लवी के समर्थकों के प्रदर्शन के कारण पुलिस ने उनको हिरासत में भी लिया था। उस दिन भी पल्लवी के पैर में चोट लगने की खबरें आई थी।

बता दें कि पल्‍लवी पटेल पहली बार कौशांबी की सिराथू सीट से विधायक बनी हैं। वह केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की बहन हैं। पल्‍लवी की पार्टी अपना दल (कष्‍णा गुट) है। उन्‍होंने इस बार समाजवादी पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ा था। चुनाव में उन्‍होंने यूपी के डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को हराया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.