विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फाइव स्टार होटल का खाना खाने वाली श्रद्धा को जेल में खानी पड़ रही दलिया, सलाखों के पीछे ऐसे गुजरी पहली रात

Published: Sat, 24 Oct 2026 05:31 AM (IST)

शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे की लग्जरी जिंदगी अब जेल की बैरक में बदल गई है। पहली ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे की जिंदगी बदली।

  2. लग्जरी लाइफ वाली श्रद्धा ने जेल में दलिया और चाय खाई।

  3. जेल की पहली रात बेचैनी में गुजरी, करवटें बदलती रही।

संवाद सूत्र, गोसाईंगंज। फाइव स्टार होटलों में खाने, हाईफाई रेस्तरां में समय बिताने और आलीशान फ्लैट में लग्जरी लाइफ जीने वाली शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे की जिंदगी अब बदल चुकी है। ठाठ-बाट और आरामदायक जिंदगी के बाद अब उसे जेल की बैरक में निर्धारित दिनचर्या के बीच रहना पड़ रहा है।

जेल में पहली रात उसकी बेचैनी में गुजरी। वह रातभर करवटें बदलती रही। शुक्रवार तड़के कुछ समय के लिए ही उसकी आंख लगी। सुबह छह बजे जेल प्रशासन ने उसे जगा दिया। नाश्ते में मीठी दलिया और चाय दी। जेल में उससे मिलने भी कोई नहीं आया।

जेल प्रशासन के मुताबिक, गुरुवार रात जेल में दाखिले के समय श्रद्धा दुबे सामान्य दिखने की कोशिश कर रही थी, लेकिन चेहरे पर तनाव साफ नजर आ रहा था। गुरुवार रात उसे खाने में साबुत उड़द की दाल, रोटी और आलू-सोया मेथी की सब्जी दी गई। शुक्रवार सुबह छह बजे उसे जगा दिया गया।

सुबह सात बजे नाश्ते में मीठी दलिया और चाय दी गई। दोपहर करीब 11 बजे भोजन में साबुत उड़द व राजमा की दाल, आलू-लौकी की सब्जी, चावल और रोटी परोसी गई। रात में उसे अरहर की दाल, आलू-कद्दू की सब्जी और रोटी दी गई।

सामान्य बैरक में शिफ्ट किया गया

जेल नियमावली के तहत गुरुवार को श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि दुबे को क्वारंटीन बैरक में रखा गया था। शुक्रवार शाम को दोनों को 45 महिला कैदियों वाली सामान्य बैरक में शिफ्ट कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे के दो लापता फोन खोलेंगे तस्करी और हनीट्रैप के राज, बुर्का पहनकर काट रही थी फरारी

लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए पहचानी जाने वाली श्रद्धा को अब जेल की बैरक में उपलब्ध व्यवस्था के बीच रहना होगा। यहां न हाईफाई रेस्तरां से मनपसंद खाना मंगाने की सुविधा होगी। न ही अपनी मर्जी से दिनचर्या तय करने की आजादी।

होगी वर्चुअल पेशी

जेल प्रशासन के मुताबिक, शुक्रवार को श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे या उसके चालक दानिश उर्फ तनवीर से मिलने के लिए कोई नहीं आया। सुरक्षा को देखते हुए उसकी न्यायालय में पेशी वर्चुअल माध्यम से कराई जाएगी। लखनऊ जिला कारगार के जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी ने बताया कि तीनों की सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है। डिप्टी जेलर के नेतृत्व में उनकी निगरानी की जा रही है।