देर रात या तड़के पार्टी करने के बाद सीढ़ियों से ही फ्लैट में दाखिल होती थी श्रद्धा दुबे, सामने आ रहे सीसीटीवी फुटेज
Honey Trap Queen Shraddha Dubey:नया वीडियो वायरल है, जिसमें दिख रहा है कि श्रद्धा दुबे सीढ़ियों से ऊपर जा रही है।

श्रद्धा दुबे सीढ़ियों से ही करती थी फ्लैट में वापसी
HighLights
लखनऊ के अवध ग्रीन अपार्टमेंट के फ्लैट में रहती है श्रद्धा दुबे
देर रात नशे में घर लौटती थी, शाम चार बजे होती था दिन
रात भर शिकार के साथ रहने के बाद घर लौटती थी श्रद्धा दुबे
डिजिटल डेस्क, लखनऊ : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, फैशन ब्लॉगर और मॉडल के रूप में अपने को विख्यात करने वाली श्रद्धा दुबे कितनी कुख्यात थी, अब सब सामने आ रहा है। कारोबारी और लिव इन पार्टनर शिवा शर्मा की हत्या में मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे की सुबह रात को आठ बजे होती थी और अगले दिन दोपहर दो बजे के बाद सुबह होती थी।
तहजीब के शहर लखनऊ को बदनाम करने वाली श्रद्धा दुबे लेट नाइट पार्टियों की शौकीन थी। पब और बार के साथ बड़े होटलों में रात बिताने के बाद तड़के (तीन या चार बजे) घर वापसी करने वाली श्रद्धा दुबे सीढ़ियों से ही फ्लैट में वापसी करती थी। इसके अवध ग्रीन अपार्टमेंट का नया वीडियो वायरल है, जिसमें दिख रहा है कि श्रद्धा दुबे सीढ़ियों से ऊपर जा रही है।
देर रात पार्टी से लौटती दिख रही श्रद्धा दुबे नया CCTV फुटेज सामने आया है। पार्टी से वापसी का वह वीडियो सामने आया है, जिसके बारे में पड़ोसियों और ड्राइवर ने दावा किया था। श्रद्धा दुबे का जो वीडीओ आया है उसे देखकर लग रहा है कि वो देर रात पार्टी की शौकीन है। पार्टी करके देर रात घर लौटी श्रद्धा दुबे का जो सीसीटीवी सामने आया है उसी के फ्लैट के मालिक से श्रद्धा दुबे का शिवा शर्मा की मौत से कुछ दिन पहले झगड़ा भी हुआ था।
पेज-3 पार्टियों का एक जाना-माना हिस्सा
श्रद्धा दुबे ने हुस्न और ग्लैमर के दम पर इंस्टाग्राम पर करीब 1.4 लाख से अधिक फॉलोअर्स की एक बड़ी फैन आर्मी तैयार कर ली। श्रद्धा का झुकाव बेहद लग्जरी लाइफस्टाइल और हाई-प्रोफाइल जिंदगी जीने की तरफ था, जिसके लिए उसने लखनऊ के बड़े-बड़े राजनेताओं, रसूखदार नौकरशाहों, वरिष्ठ अधिकारियों और पूर्व क्रिकेटरों तक अपनी पहुंच बना ली। वह शहर के सभी वीवीआईपी इवेंट्स, रेस्टोरेंट ओपनिंग और पेज-3 पार्टियों का एक जाना-माना हिस्सा बन गई।
ब्लैकमेल और रंगदारी वसूलने का काम
श्रद्धा अभी जेल में है और आगे कहां तक पहुंचेगी इसका इंतजार है। उसकी सोशल मीडिया रील्स और तस्वीरों में अक्सर बड़े अधिकारी और प्राइवेट बाउंसर्स नजर आते थे, जिससे उसकी रसूखदार छवि का अंदाजा लगाया जा सकता था। इसी दौरान पुलिस जांच में यह भी आरोप लगे कि वह और उसकी बहन रश्मि दुबे अमीर लोगों को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल और रंगदारी वसूलने का काम भी करती थीं।
करोड़पति युवा कारोबारी शिवा शर्मा की इंट्री
श्रद्धा दुबे के जीवन में वर्ष 2024 में लखनऊ के एक करोड़पति युवा कारोबारी शिवा शर्मा की इंट्री हुई। शिवा मशहूर 'आंगन कैफे' और चिकन शॉप के मालिक थे। 28 वर्षीय शिवा शर्मा काफी संपन्न परिवार से ताल्लुक रखते थे और श्रद्धा के ग्लैमरस अंदाज को देखकर उनके प्रति आकर्षित हो गए। दोनों के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ गईं कि लखनऊ के सबसे पॉश इलाके हजरतगंज में प्राग नारायण रोड पर 'अवध ग्रीन अपार्टमेंट' की चौथी मंजिल पर फ्लैट में लिव-इन पार्टनर के तौर पर साथ रहने लगे। लगभग चार महीनों तक दोनों का रिश्ता बेहद शानदार और आलीशान तरीके से चलता रहा। अंदर ही अंदर इस रिश्ते में पैसों के लेन-देन, कर्ज और मानसिक प्रताड़ना को लेकर कड़वाहट घुलने लगी थी, जो आखिरकार एक बेहद खौफनाक और जानलेवा अंजाम की तरफ बढ़ी।
केवल अंडरवियर में सड़क पर मिला शिवा
नौ अक्टूबर 2026 की रात को अवध ग्रीन अपार्टमेंट में कुछ ऐसा खौफनाक घटा, जिसने पूरे उत्तर प्रदेश को हिलाकर रख दिया। संदिग्ध परिस्थितियों में चौथी मंजिल के फ्लैट की बालकनी से गिरकर शिवा शर्मा की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस और आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे, तो शिवा का शव जमीन पर लहूलुहान हालत में पड़ा था। शरीर पर कपड़ों के नाम पर केवल अंडरवियर था। चेहरे पर गहरे रंग की लिपस्टिक लगी हुई थी और शरीर पर सिगरेट से जलाए जाने के गंभीर निशान थे। शिवा की मां रंजना शर्मा ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और उनके ड्राइवर ने मिलकर उनके बेटे को बेरहमी से टॉर्चर किया और फिर उसे चौथी मंजिल से नीचे फेंककर उसकी हत्या कर दी।
11वीं कक्षा में भाग गई थी मुंबई
रायबरेली जब वह 11वीं कक्षा में पढ़ रही थी, तब वह मुंबई में अभिनेत्री बनने का सपना देखकर अपने एक दोस्त के भाई के साथ घर से भाग गई थी। करीब 20-25 दिनों तक मुंबई में रहने के बाद जब उसका यह सपना पूरा नहीं हुआ, तो वह वापस घर लौट आई, लेकिन उसकी इस हरकत से उसके माता-पिता और परिवार बेहद परेशान रहने लगे थे। श्रद्धा की इन हरकतों से तंग आकर उसके घरवालों ने उसे सुधारने की कोशिश की, लेकिन वह हमेशा अपनों से ही झगड़ पड़ती थी। इसके बाद उसे रायबरेली से हटाकर लखनऊ में एक रिश्तेदार के घर भेज दिया गया।
विवाह के तीन वर्ष बाद पति और बेटे को छोड़ा
परिवार ने दबाव बनाकर उसकी शादी प्रतापगढ़ के लोकेश पांडेय से कर दी। लोकेश हैदराबाद की बड़ी आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। शादी के बाद श्रद्धा उनके साथ हैदराबाद चली गई। श्रद्धा ने एक बेटे को जन्म दिया। उसने अपने सपनों को पूरा करने के लिए फैशन और मॉडलिंग से जुड़ा प्रोफेशनल कोर्स भी किया। समय के साथ लोकेश और श्रद्धा के बीच आपसी मतभेद और विवाद काफी बढ़ गए, जिसके परिणामस्वरूप साल 2022 में दोनों का आधिकारिक रूप से तलाक हो गया। तलाक के बाद श्रद्धा अपने बच्चे को छोड़कर वापस लखनऊ लौट आई, जहाँ उसने ग्लैमर की दुनिया में अपनी नई पहचान बनाने का फैसला किया।
