Move to Jagran APP

भवन निर्माण कराने वालों को झटका, यूपी में तीन हजार रुपये टन बढ़े सरिया के दाम; देखें- रेट लिस्ट

लखनऊ सहित सूबे में भवन निर्माण करने वालों को बड़ा झटका लगा है। दरअसल विदेशों से आने वाले कच्चे माल की बढ़ती कमी से सरिया के दाम में उछाल आया है। पिछले 15 से 20 दिनों में 3000 रुपये प्रति टन रेट बढ़ा है।

By Vikas MishraEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 03:15 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 03:15 PM (IST)
भवन निर्माण कराने वालों को झटका, यूपी में तीन हजार रुपये टन बढ़े सरिया के दाम; देखें- रेट लिस्ट
सरिया के सभी नामी-गिरामी ब्रांड महंगे हो गए हैं

लखनऊ, जागरण संवाददाता। विदेशों से आने वाले कच्चे माल की बढ़ती कमी से सरिया के दाम में मात्र पंद्रह दिनों में 3000 रुपये प्रति टन का उछाल आया है। डंपिंग डयूटी हटाए जाने के बाद भी बराबर तेजी बनी हुई है। करीब 58 से 60 हजार रुपये टन बिक रही सरिया का रेट अब 63 हजार रुपये प्रति टन का आंकड़ा पार कर चुका है। सरिया कारोबारी बताते हैं कि रा मैटीरियल की उपलब्धता न होने से कीमतों में तेजी बनी हुई है। सरिया के सभी नामी-गिरामी ब्रांड महंगे हैं।

loksabha election banner

विदेशों से आने वाला कच्चा माल बंद है। हालांकि सरकार ने डंपिंग डयूटी हटाकर राहत देने की कोशिश की है। लेकिन काेयला महंगा है। ऐसे में मिलों के उत्पादन पर असर पड़ा है। कुछ मिलें बंद चल रही हैं। इससे दामों में लगातार उछाल और उलटफेर बना हुआ है। बीते पंद्रह से बीस दिनों में तीन हजार रुपया प्रति टन का इजाफा हर ब्रांड में हुआ है। गैलेंट, कामधून, आरएचएल, टाटा समेत सभी ब्रांड महंगे हैं। -विशाल अग्रवाल, आयरन स्टील के थोक कारोबारी 

सरिया काफी तेज है। इससे भवन निर्माण का काम प्रभावित हो रहा है। ईंट पहले से ही महंगी चल रही है। बालू और मौरंग छोड़कर भवन निर्माण से जुड़ी सभी सामग्री महंगी है। लोहे की कीमत लगातार रफ्तार बनाए हुए है। -श्याममूर्ति गुप्ता, भवन निर्माण एवं सीमेंट कारोबारी 

कोयले का दामः सरिया की कीमतों में लगातार उछाल बना हुआ है।

सरिया के अलग-अलग ब्रांड की कीमत 

दाम प्रति टन रुपये में पहले                    अब

  • 58,000                                      63,000
  • 62,000                                      65,000
  • 64,000                                      67,000
  • 68,000                                      70,000
  • 73,000                                      75,000

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.