Move to Jagran APP

उत्तर प्रदेश में विधानसभा का उपचुनाव नहीं लड़ेगी शिवपाल सिंह यादव की पार्टी

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि पार्टी प्रदेश में 13 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनावों में अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 11 Aug 2019 02:42 PM (IST)Updated: Mon, 12 Aug 2019 02:20 PM (IST)
उत्तर प्रदेश में विधानसभा का उपचुनाव नहीं लड़ेगी शिवपाल सिंह यादव की पार्टी
उत्तर प्रदेश में विधानसभा का उपचुनाव नहीं लड़ेगी शिवपाल सिंह यादव की पार्टी

लखनऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी से अलग होकर अपनी पार्टी बनाने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व मत्री शिवपाल सिंह यादव बड़ी तैयारी में लगे हैं। इसी कारण इनकी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) विधानसभा की 13 सीट पर होने वाले उपचुनाव में नहीं लड़ेगी। शिवपाल सिंह यादव की पार्टी विधानसभा 2022 के चुनाव की तैयारी में लगी है। इसके साथ ही पार्टी इस बार हरियाणा तथा दिल्ली विधानसभा चुनाव में किसी दल के साथ गठबंधन भी कर सकती है।

loksabha election banner

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में 13 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनावों में अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी। प्रसपा प्रमुख ने कहा कि इन उपचुनावों में लडऩे के बजाय हम प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत करने पर फोकस करेंगे और अब जोरदार ढंग से 2022 विधानसभा चुनावों के लिए तैयारी करेंगे। प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा है कि पार्टी ने सोचसमझ कर उपचुनाव न लड़ने का फैसला किया है। पार्टी का लक्ष्य 2022 विधानसभा चुनाव है। पार्टी कार्यकर्ता उस चुनाव के लिए तैयारियां अभी से करेंगे। उत्तर प्रदेश विधानसभा की 13 सीटें रिक्त हैं। इन पर अगले महीने विधानसभा उपचुनाव होने की संभावना है। भाजपा के अलावा सपा, बसपा भी मजबूती से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।

शिवपाल सिंह के कहा कि पार्टी के प्रत्याशी प्रदेश में विभिन्न कॉलेजों के साथ विश्वविद्यालयों में छात्र संघ के चुनावों में हिस्सा लेंगे। प्रसपा युवाओं में अपनी पैठ बढ़ाना चाहती है, जिससे समाजवादी पार्टी (सपा) के वोट आधार में कमी आई है। इस बीच प्रसपा ने आगरा के भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इसके लिए पार्टी अपना पैनल उतारेगी। प्रसपा अन्य विश्वविद्यालयों में होने वाले छात्रसंघ चुनाव में भी अपने प्रत्याशी उतारेगी। माना जा रहा है कि छात्रसंघ राजनीति के जरिए युवा वर्ग को जोड़ा जाएगा। पार्टी का संरचनात्मक संगठन मजबूत करने के लिए शिवपाल प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ में आठ अगस्त को योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ विशाल विरोध प्रदर्शन किया था। इसके अगले दिन सपा ने भी इसी मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया था। 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.