Move to Jagran APP

शिवपाल सिंह यादव के समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के 14 मंडल प्रभारी घोषित

शिवपाल सिंह यादव ने अपनी पार्टी के 14 मंडल के प्रभारियों के नाम तय करने के बाद उनकी घोषणा भी कर दी है। शिवपाल अपनी पार्टी समाजवादी सेक्युलर मोर्चा को मजबूती देने में जुट गए हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 09:38 PM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 07:39 AM (IST)
शिवपाल सिंह यादव के समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के 14 मंडल प्रभारी घोषित
शिवपाल सिंह यादव के समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के 14 मंडल प्रभारी घोषित

लखनऊ (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी में सम्मान न मिलने से आहत शिवपाल सिंह यादव ने अलग पार्टी बनाने के बाद अपना अगला कदम भी बढ़ा दिया है। समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव के कल नई दिल्ली में अखिलेश यादव के समारोह में शिरकत करने के बाद शिवपाल सिंह यादव ने अपनी पार्टी की गतिविधि तेज कर दी है।

loksabha election banner

शिवपाल सिंह यादव ने अपनी पार्टी के 14 मंडल के प्रभारियों के नाम तय करने के बाद उनकी घोषणा भी कर दी है। शिवपाल अपनी पार्टी समाजवादी सेक्युलर मोर्चा को मजबूती देने में जुट गए हैं। आज शिवपाल ने अपनी पार्टी के 14 मंडल प्रभारियों को मनोनीत किया। मंडल प्रभारियों की लिस्ट जारी करने के साथ ही उन्होंने कहा कि मंगलवार से वह जिला सम्मेलनों की शुरुआत करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी छोड़ दी थी। समाजवादी पार्टी से अलक होने के बाद बीते दिनों उन्होंने अलग पार्टी समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन किया। शिवपाल ने पार्टी बनाने के बाद कहा उनके भाई और अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव उनके साथ हैं। कल मुलायम सिंह यादव नई दिल्ली में अखिलेश यादव के साथ नजर आए। उसके बाद यह स्पष्ट हो गया कि मुलायम शिवपाल के साथ नहीं, बल्कि अखिलेश के साथ खड़े हैं।

इस झटके के बाद भी शिवपाल अपनी पार्टी को मजबूती देने में जुटे हैं। कल वह बागपत के बड़ौत से अपनी पार्टी के जिला सम्मेलन की शुरुआत करेंगे।

शिवपाल सिंह यादव ने लखनऊ में राम सिंह यादव, आगरा में देवेंद्र गुप्ता, आजमगढ़ में राम दर्शन यादव, कानपुर में रघुराज सिंह, इलाहाबाद में प्रकाश राय, गोरखपुर में डॉ. एमपी यादव, फैजाबाद में प्रेम प्रकाश वर्मा, अलीगढ़ में यक्षपाल सिंह, झांसी में विष्णुपाल सिंह, वाराणसी में देवेंद्र सिंह, बस्ती में बाबू राम निषाद, बरेली में फरहत मियां और मेरठ में डॉ. मगरूर त्यागी प्रभारी बनाए गए हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.