Tribute to Shaukat Azmi: लखनऊ से गहरा नाता था शौकत आजमी का, जुड़ी हुई है कई यादें
एक पीढ़ी का चेहरा थीं शौकत आजमी। लखनऊ से भी था गहरा जुड़ाव थियेटर था उनकी धड़कन।
लखनऊ, जेएनएन। गर्म हवा और उमराव जान जैसी मशहूर फिल्मों की अदाकारा शौकत आजमी का लखनऊ से गहरा नाता था। अक्सर अपने पति कैफी आजमी के साथ वह लखनऊ आती थीं। यह कहना है कैफी आजमी अकादमी के महासचिव सईद मेहंदी का। उन्होंने बताया कि वह एक पीढ़ी का वो चेहरा थीं। थियेटर उनकी धड़कन थी और लखनऊ बसता था उनकी रग-रग में।
लखनवी इत्र और कबाब की बेहद शौकीन थीं
कैफी आजमी अकादमी के महासचिव सईद मेहंदी के मुताबिक शबाना की मां और कैफी आजमी की पत्नी शौकत आजमी लखनवी इत्र और कबाब की बेहद शौकीन थीं। वह जब भी लखनऊ आतीं तो यहां कबाब खाने के साथ ही जाते समय पैक भी कराकर ले जाती थीं। सईद महेंदी ने बताया कि जब भी वह और कोई उनका मिलने वाला मुंबई जाता तो शौकत खुद उससे कहकर लखनवी इत्र और कबाब मंगवाती थीं।
आजमगढ़ जाते समय जरूर रुकती थीं लखनऊ में
जानकारी के मुताबिक शौकत आजमी जब भी कैफी आजमी के साथ आजमगढ़ जाती थीं तो यह एयरपोर्ट पर उतरती। उसके बाद कार से आजमगढ़ जाती थीं। वह आते और जाते समय लखनऊ जरूर रुकती थीं।
बहुत याद आएंगी शौकत आजमी
लखनऊ वासियों को भी शौकत बहुत याद आएंगी। क्योंकि उन्होंने कई फिल्मों की यहां शूटिंग की है। कलाकार तो हमेशा ही जिंदा रहता है। सईद मेहंदी ने बताया कि अपने किरदारों में हमेशा वह मिलेंगी। जब-जब याद आएगी, याद की रहगुजर आपसे मिला देगी। शौकत आजमी जिन्होंने कैफी का साथ चुना और जिंदगी अपने हाथ से लिखी। वह उनकी जिंदगी केहर उतार-चढ़ाव में उनके साथ रहीं। अपने ब'चों के दिलों में काम के लिए जूझना और संवदेनाओं को जिंदा रखना दोनों का अदभुत काढ़ा पिलाया।