Move to Jagran APP

उपलोकायुक्त की शपथः भ्रष्टाचार मुक्त शासन जनता का अधिकार

राज्यपाल राम नाईक ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी शंभू सिंह यादव को उप लोकायुक्त पर नियुक्त किये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। शंभू सिंह 1997 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 04 Aug 2016 12:55 PM (IST)Updated: Thu, 04 Aug 2016 10:40 PM (IST)
उपलोकायुक्त की शपथः भ्रष्टाचार मुक्त शासन जनता का अधिकार

लखनऊ (राज्य ब्यूरो)। राज्यपाल राम नाईक ने पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए लोकायुक्त की संस्तुतियों पर कार्रवाई का ब्योरा सार्वजनिक करने का मुख्यमंत्री को सुझाव दिया है। राज्यपाल का कहना है कि भ्रष्टाचार मुक्त शासन जनता का अधिकार है और इसी पर चलना सरकार का दायित्व है।

loksabha election banner

राजभवन के गांधी सभागार में उपलोकायुक्त की शपथ और पूर्व उपलोकायुक्त स्वतंत्र सिंह की पुस्तक 'द उत्तर प्रदेश लोकायुक्त एंड उपलोकायुक्त एक्ट-1975' के विमोचन के बाद नाईक ने कहा कि लोकायुक्त की सिफारिश मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव के पास जाती हैं और तीन माह बीतने पर उसकी स्पेशल रिपोर्ट उनके (राज्यपाल) के पास आती है। लिहाजा दायित्व तीनों का है। कार्यक्रम में तीनों मौजूद हैं। यह ध्यान रखना होगा कि जनतंत्र में सुशासन का सबसे अधिक महत्व होता है। भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए लोकायुक्त संगठन बना था। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सुझाव देते हुए नाईक ने कहा कि लोकायुक्त की संस्तुतियां और उस पर हो रही कार्रवाई 'पब्लिक डोमेन' (सार्वजनिक) में होनी चाहिये ताकि लोगों को कार्रवाई पता रहे। अब कौन सी रिपोर्ट जनता के सामने लायी जाए, इस पर भी विचार होने की जरूरत है।

उत्तर प्रदेश के अन्य समाचार पढऩे के लिये यहां क्लिक करें

लोकायुक्त बेहतर गवर्नेंस के लिये

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि लोकायुक्त संगठन बेहतर गवर्नेंस के लिये है। इस दिशा में बेहतर कार्य की आवश्यकता है। कहा कि लोकायुक्त अधिनियम पर लिखी पूर्व उपलोकायुक्त स्वतंत्र सिंह की पुस्तक का सबसे अधिक लाभ मौजूदा उपलोकायुक्त को मिलेगा। सिंह ने बताया कि किताब में उन्होंने अपने आठ साल दस माह के कार्यकाल पर कमेंट्री लिखी है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लडऩे वालों को इस किताब से मदद मिलेगी। प्रस्तावना पूर्व लोकायुक्त एनके मेहरोत्रा ने लिखी है। राज्यपाल ने किताब का हिंदी में अनुवाद का सुझाव दिया। शपथ ग्र्रहण समारोह का संचालन प्रमुख सचिव सतर्कता एवं गृह देबाशीष पंडा ने किया और राज्यपाल के विधि सलाहकार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर मंत्री, अधिकारी, पूर्व लोकायुक्त एनके मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।

शंभू ने उपलोकायुक्त का काम संभाला

शपथ लेने के बाद शंभू सिंह यादव ने उपलोकायुक्त पद का दायित्व भी संभाल लिया। यादव प्रांतीय प्रशासनिक सेवा से 1997 में आइएएस में प्रोन्नत हुए। वर्ष 2013 में सेवानिवृत आयु पूरी होने के बाद भी वह अब तक पद पर बने रहे। शंभू को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का करीबी माना जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.