Move to Jagran APP

UP News: महिला सशक्तीकरण का केंद्र होंगे शक्ति वन, बारिश के मौसम में प्रत्येक जिले में होगी स्थापना

यूपी सरकार महिलाओं की सुरक्षा सम्मान और सशक्तीकरण के लिए मिशन शक्ति अभियान चला रही है। सरकार जल्द ही इसका चौथा चरण शुरू करने जा रही है। इस बार सरकार ने पौधारोपण अभियान में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए शक्ति वनों की स्थापना का निर्णय लिया है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Mon, 16 May 2022 08:00 PM (IST)Updated: Mon, 16 May 2022 08:47 PM (IST)
UP News: महिला सशक्तीकरण का केंद्र होंगे शक्ति वन, बारिश के मौसम में प्रत्येक जिले में होगी स्थापना
शक्ति वनों में महिलाएं ही करेंगी पौधारोपण व देखभाल।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। उत्तर प्रदेश सरकार प्रत्येक जिले में एक-एक 'शक्ति वन' की स्थापना करने जा रही है। मिशन शक्ति अभियान के तहत वन विभाग इनकी स्थापना करेगा। इसकी खास बात यह होगी कि इसमें महिलाएं ही पौधारोपण और देखरेख महिलाएं करेंगी। वर्षा काल में इन वनों की स्थापना हो जाएगी, वन विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

loksabha election banner

योगी सरकार ने इस वर्षाकाल में 35 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य रखा है। इसके लिए भूमि का चयन किया जा चुका है, साथ ही 16.13 लाख हेक्टेयर परती भूमि में भी पौधारोपण कराया जाएगा। शहरों में 'मेरा घर, मेरे पेड़ व मेरी आक्सीजन' थीम पर पौधारोपण कराया जाएगा। इसके अलावा कई और थीम पर भी पौधारोपण किया जाएगा। इसके साथ ही आमजन को पौधारोपण के लिए जागरूक करने की भी योजना है।

उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के लिए 'मिशन शक्ति' अभियान चला रही है। सरकार जल्द ही इसका चौथा चरण शुरू करने जा रही है। इस बार सरकार ने पौधारोपण अभियान में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 'शक्ति वनों' की स्थापना का निर्णय लिया है।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष ममता संजीव दुबे ने सभी प्रभागीय वनाधिकारियों को अपने-अपने यहां 'शक्ति वन' के लिए भूमि चयन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें स्थानीय प्रजातियों के पौधे रोपे जाएंगे। यहां पौधारोपण महिलाओं से ही कराया जाएगा।

खाद्य वन भी होंगे स्थापित : वन विभाग वर्षाकाल में उद्यान विभाग के सहयोग से छोटे-छोटे खाद्य वनों की भी स्थापना करेगा। इसमें विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधे लगाए जाएंगे। इस वन में खाद्य वनस्पतियों का भी रोपण किया जाएगा। मनरेगा के तहत बायो फेंसिंग करते हुए खुले वन क्षेत्रों में पौधारोपण कराया जाएगा। प्रत्येक वन प्रभाग में नक्षत्र वाटिका, नवग्रह वाटिका, पंचवटी वाटिका एवं हरिशंकरी वाटिकाओं की भी स्थापना की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.