Move to Jagran APP

बेटियों को सशक्त बना रहा शक्ति मंच, बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज में बनी छात्राओं और शिक्षकों की समिति

लखनऊ के बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज मोतीनगर में छात्राओं और शिक्षकों की 11 सदस्यीय समिति बनी है। समिति में कक्षा 10 11 और 12 की नौ छात्राएं और दो शिक्षिकाएं नोडल के रूप में शामिल हैं। महिलाओं और बच्चियों तक जागरूकता संदेश पहुंचाने के साथ आत्मरक्षा प्रशिक्षण पर भी ध्यान।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Sat, 07 Nov 2020 03:54 PM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2020 03:54 PM (IST)
बेटियों को सशक्त बना रहा शक्ति मंच, बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज में बनी छात्राओं और शिक्षकों की समिति
बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज में बनाई जा रही है छात्राओं और शिक्षकों की समिति।

लखनऊ, जेएनएन। जो बेटियां पहले खुलकर अपनी बात भी नहीं रख पाती थीं, वो अब अपने साथ औरों के लिए भी आवाज उठाना सीख रही हैं। छात्राओं और शिक्षकों का ये मिला जुला प्रयास शक्ति मंच के जरिए सशक्तिकरण का संदेश दे रहा। बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज, मोतीनगर में छात्राओं और शिक्षकों की 11 सदस्यीय समिति बनी है। समिति में कक्षा 10, 11 और 12 की नौ छात्राएं और दो शिक्षिकाएं नोडल के रूप में शामिल हैं। विद्यालय में 17 अक्टूबर को बने शक्ति मंच के जरिए अब तक कई गतिविधियां हो चुकी हैं।

loksabha election banner

छात्राओं द्वारा नवरात्र में मां दुर्गा के मंदिरों में जाकर चार्ट, पोस्टर के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चियों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। छात्राओं के बीच ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता भी कराई गई, जिसमें छात्राओं ने अपनी समस्याओं और मन की बात को बेबाकी से सामने रखा। सशक्तिकरण के इस अभियान में स्कूल की तरफ से होप इनीशिएटिव, हमसफर महिला सहायता केंद्र आदि की भी मदद ली गई। इनके माध्यम से विभिन्न हिंसाओं, महिला सुरक्षा, नारी सम्मान, गुड-बैड टच जैसे गंभीर मुद्दों पर बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया गया। बालिकाएं प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारियों को आस-पास की लड़कियां और महिलाओं तक भी पहुंचा रही हैं। सोमवार को इसी श्रृंखला के तहत रेड ब्रिगेड संस्था द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज, मोतीनगर की प्रधानाचार्या, डॉ. लीना मिश्रा ने बताया कि विद्यालय का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सर्वांगीण विकास करना है। लिहाजा पढ़ाई के साथ-साथ सहगामी क्रियाएं एवं छात्राओं को जागरूक बनाना भी जरूरी है। विद्यालय समय में पढ़ाई के साथ-साथ ये समस्त गतिविधियां भी अायोजित की जाती हैं। शक्ति मंच का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाना और उनके माध्यम से समाज की अन्य स्त्रियों को भी जागरूक करना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.