CM डैशबोर्ड में शाहजहांपुर ने फिर मारी बाजी, अगस्त की रैंकिंग में रामपुर यूपी में दूसरे और बरेली तीसरे स्थान पर
शाहजहांपुर ने अगस्त माह की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में 9.53 अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है। जनसमस्याओं के ...और पढ़ें
-1789047664081_m.webp)
सीएम योगी आदित्यनाथ।
HighLights
शाहजहांपुर ने सीएम डैशबोर्ड अगस्त रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त किया।
जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण और विकास कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन।
रामपुर दूसरे, बरेली तीसरे स्थान पर, अन्य जिलों ने भी जगह बनाई।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। जनसमस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में शाहजहांपुर ने एक बार फिर बाजी मारी है। सीएम डैशबोर्ड की अगस्त माह की रैंकिंग में शाहजहांपुर 9.53 अंक के साथ पहले स्थान पर रहा है।
रामपुर ने 9.48 अंक हासिल कर दूसरा और बरेली ने 9.43 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। रैंकिंग में जिलों के विकास कार्यों, प्रशासनिक दक्षता, जनशिकायतों के निस्तारण और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन समेत कई मानकों पर प्रदर्शन का आकलन किया गया।
शाहजहांपुर ने विकास कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के साथ ही सीएम डैशबोर्ड से मिलने वाली शिकायतों का भी त्वरित निस्तारण कराया है। इसी का परिणाम है कि जिले को रैंकिंग में 10 में से 9.53 अंक मिले और वह प्रदेश में पहले स्थान पर रहा। सीएम डैशबोर्ड पर जिलों का मूल्यांकन जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण, कार्रवाई, फीडबैक की गुणवत्ता और योजनाओं के क्रियान्वयन सहित विभिन्न मानकों पर होता है।
रामपुर पिछले कई महीनों से टॉप-10 जिलों में शुमार
जुलाई में रामपुर जिले की 68 योजनाओं की मानीटरिंग की गई, जिनमें 65 कार्यक्रमों में ए ग्रेड मिला। वैकल्पिक ऊर्जा, ऊर्जा, कृषि, समाज कल्याण, लोक निर्माण, ग्राम्य विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पशुपालन, शिक्षा, उद्योग, सहकारिता और सिंचाई समेत कई विभागों ने निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत प्राप्त किया। रामपुर पिछले कई महीनों से सर्वश्रेष्ठ-10 जिलों में बना हुआ है।
यह भी पढ़ें- 100-200 नहीं; 4500 साल पुरानी हैं मांडी में मिलीं 3000 स्वर्ण मुद्राएं, गंगा घाटी सभ्यता के मिले ऐतिहासिक प्रमाण
आजमगढ़ और पीलीभीत 9.36 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहे। मैनपुरी 9.34 अंक के साथ पांचवे, महराजगंज 9.27 अंक के साथ छठे, अंबेडकरनगर 9.26 अंक के साथ सातवें, सुलतानपुर 9.24 अंक के साथ आठवें, हरदोई 9.23 अंक के साथ नौवें और सोनभद्र जिला 9.21 अंक के साथ दसवें स्थान पर रहा है।
