विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ : PGI को मिले 87 नए विशेषज्ञ डॉक्टर, सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं का होगा विस्तार

Published: Thu, 18 Jun 2026 06:49 AM (IST)

लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में 87 नए संकाय सदस्यों की नियुक्ति की गई है, जिनमें प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पीजीआई में 87 नए संकाय सदस्यों की नियुक्ति हुई।

  2. सुपर स्पेशियलिटी विभागों की सेवाएं अब बढ़ेंगी।

  3. मरीजों को इलाज के लिए कम इंतजार करना होगा।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान में लंबे समय से चल रही डाक्टरों की कमी को दूर करने के लिए 87 नए संकाय सदस्यों की नियुक्ति कर दी गई है। संस्थान निदेशक ने भर्ती का परिणाम जारी कर दिया है। इनमें तीन प्रोफेसर, आठ एसोसिएट प्रोफेसर और 76 असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल हैं।

नई नियुक्तियों से विभिन्न सुपर स्पेशियलिटी विभागों की सेवाओं का विस्तार होगा और मरीजों को इलाज के लिए कम इंतजार करना पड़ेगा। संस्थान प्रशासन के अनुसार डाक्टरों की कमी को दूर करने के लिए बड़े पैमाने पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया पूरी की गई है।

पीडियाट्रिक कार्डियोलाजी, पीडियाट्रिक कार्डियक क्रिटिकल केयर, पीडियाट्रिक कार्डियक एनेस्थीसियोलाजी, टेलीमेडिसिन एवं डिजिटल हेल्थ, न्यूरोसर्जरी, न्यूरो-ओटोलाजी, ईएनटी, क्रिटिकल केयर मेडिसिन, नियोनेटोलाजी, एंडोक्राइनोलाजी, अस्पताल प्रशासन, संक्रामक रोग, पीडियाट्रिक मेडिकल आंकोलाजी, पीडियाट्रिक नेफ्रोलाजी, न्यूरोलाजी, क्लीनिकल इम्यूनोलाजी एवं रूमेटोलाजी, ट्रामा सर्जरी, ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी, न्यूक्लियर मेडिसिन, पल्मोनरी मेडिसिन और पीडियाट्रिक यूरोलाजी विभागों को संकाय सदस्य मिले हैं।

किस विभाग को कितनी फैकल्टी मिली

  • एनेस्थीसियोलाजी – 8
  • माइक्रोबायोलाजी – 6
  • रेडियोडायग्नोसिस – 5
  • कार्डियो वैस्कुलर एवं थोरेसिक सर्जरी (सीवीटीएस) – 4
  • ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन – 4
  • कार्डियोलाजी – 3
  • इमरजेंसी मेडिसिन – 3
  • एंडोक्राइन सर्जरी – 3
  • हेमेटोलाजी – 3
  • नेफ्रोलाजी – 2
  • पीडियाट्रिक कार्डियक सर्जरी (सलोनी हार्ट सेंटर) – 2
  • न्यूरोसर्जरी (एपेक्स ट्रामा सेंटर) – 2
  • न्यूरोसर्जरी (गामा नाइफ) – 2
  • पीडियाट्रिक गैस्ट्रोएंटेरोलाजी – 2
  • मातृ एवं प्रजनन स्वास्थ्य – 2
  • बायोस्टैटिस्टिक्स एवं हेल्थ इंफार्मेटिक्स – 2
  • स्टेम सेल रिसर्च सेंटर – 2
  • पैथोलाजी – 2