Move to Jagran APP

सीतापुर में आपराधिक कृत्यों से अर्जित माफिया की 75 करोड़ की संपत्तियां जब्त

सीतापुर में जिला प्रशासन व पुलिस की माफिया पर कार्रवाई। गैंग लीडर बट्सगंज मुजीब अहमद व गैंगस्टर अभियुक्त दोनों भाइयों हसीन उर्फ एखलाक व अहमद हुसैन उर्फ छन्नू की चल-अचल संपत्तियां की गई जब्त। अवैध कृत्यों से अर्जित की थी चल-अचल संपत्तियां।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Sun, 03 Jan 2021 06:12 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jan 2021 06:12 PM (IST)
सीतापुर में आपराधिक कृत्यों से अर्जित माफिया की 75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
सीतापुर में जिला प्रशासन व पुलिस की माफिया पर कार्रवाई। अवैध कृत्यों से अर्जित की थी चल-अचल संपत्तियां।

सीतापुर, जेएनएन। जिला प्रशासन व पुलिस की तरफ से रविवार भोर तक गैंग लीडर के खिलाफ चल-अचल संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई ने अपराधियों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। इस कार्रवाई को मंडल में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। गैंग लीडर बट्सगंज निवासी मुजीब अहमद व गैंगस्टर अभियुक्त उसके दो भाई हसीन उर्फ एखलाक व अहमद हुसैन उर्फ छन्नू की 75 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियों को जब्त किया है। 

loksabha election banner

एसपी आरपी सिंह ने बताया, इन तीनों शातिर अभियुक्तों ने कब्जेदारी, मादक पदार्थों की तस्करी, दुकानों से अवैध वसूली, अवैध वाहन स्टैंड संचालन करके अर्जित की थी। जब्तीकरण कार्रवाई के बाद रविवार दोपहर प्रशासन ने अवैध संपत्तियों को जब्त कर लेने के संबंध में नोटिस के बोर्ड लगा दिया है। कार्रवाई के बाद एएसपी-उत्तरी डॉ. राजीव दीक्षित, एसडीएम सदर अमित भट्ट व सीओ सिटी ने बताया, महोली के काटरगंज और सदर तहसील के उमरसा गांव में में कुल 4.823 हेक्टेयर अचल संपत्ति जब्त हुई है। इसी तरह गजपतपुर काटरगंज, सरांय भाट, रामकोट व करियामऊ में कुल 3.921 हेक्टेयर अचल संपत्ति भी जब्त हुई है।

अवैध कृत्यों से अर्जित अचल संपत्ति

गजपतपुर काटरगंज महोली में मुजीब के बहनोई का दो मंजिला मकान, सरांय भाट व रामकोट में मुजीब की पत्नी के नाम ईंट भट्ठे, करियामऊ में पत्नी के नाम जमीन। यह कुल जमीन 3.921 हेक्टेयर है। अभियुक्त हसीन उर्फ एखलाक की अवैध संपत्तियों में बट्सगंज में 11 भवन हैं। नगर पालिका की तीन दुकानें हैं। यह शोएब, नसीर, एखलाक, अहमद हुसैन, मुजीब, शबनम, दानिश के नाम हैं। अभियुक्त अहमद हुसैन की अवैध अचल संपत्तियाें में शामिल बट्सगंज में पांच भवन हैं। ये नसीर, एखलाक, अहमद हुसैन, मुजीब, अफसरी फातिमा के नाम हैं। महोली के काटरगंज में भी खाता-33 के गाटा-508 पर रकबा 0.291 हेक्टेयर जमीन है। इसे भी जब्त किया गया है।

बट्सगंज में भवन जब्त 

भवन संख्या-335, 337, 447, 447-ए, 484, 485। ये भवन नसीर अहमद, एखलाक अहमद, अहमद हुसैन, मुजीब अहमद, मुजीब की पत्नी नाजमी बेगम के हैं। नगर पालिका दुकान-एक नाजमी बेगम पुत्री जमील खां के नाम थी। 

प्रशासन ने जब्त किए वाहन

फोर्ड इंडेवर, फार्च्यूनर, क्रेटा, बाइक, स्कॉर्पियो। जब्त किए गए वाहनों के संबंध में प्रशासक तहसीलदार सदर को नियुक्त किया गया है।

ये भी अचल संपत्तियां हुईं जब्त

संपत्तियों के स्थान - खाता संख्या - रकबा (हे. में) - वर्तमान स्थिति

महोली में काटरगंज - 340          - 0.21         - खेती

महोली में काटरगंज - 341          - 0.559        - खेती

महोली में काटरगंज - 361           - 0.845        - पोल्ट्री फार्म

उमरसा तह. सदर   - 211           - 1.560        - ईंट भट्ठा

उमरसा तह. सदर   - 223           - 0.180         - ईंट भट्ठा

उमरसा तह. सदर   - 224           - 1.121         - ईंट भट्ठा

उमरसा तह. सदर   - 220           - 0.348          - ईंट भट्ठा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.