विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

School Open On Sunday: यूपी में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के लिए रविवार को खुलेंगे स्कूल

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
Published: Sat, 12 Aug 2023 01:00 PM (IST)

School Open On Sunday In UP उत्‍तर प्रदेश में रव‍िवार को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के लिए सरकारी व ...और पढ़ें

School Open On Sunday In UP: यूपी में संडे को खुलेंगे स्‍कूल
School Open On Sunday In UP: यूपी में संडे को खुलेंगे स्‍कूल

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। कक्षा एक से इंटरमीडिएट तक के सभी सरकारी व अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) स्कूल रविवार को भी खोले जाएंगे। 15 अगस्त तक स्कूलों में मेरी माटी मेरा देश और हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा।

अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा दीपक कुमार की ओर से यह निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परिषदीय स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए मिड-डे मील की भी व्यवस्था की जाएगी। स्कूलों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के जीवन पर आधारित भाषण, कविता, गायन व निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत कवि सम्मेलनों का भी आयोजन होगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी शिक्षक व छात्रों को झंडारोहण के बाद मुठ्ठी में मिट्टी लेकर पंच-प्रण की शपथ दिलाई जाएगी। इसकी सामूहिक सेल्फी लेकर शिक्षा विभाग को भेजनी भी होगी।