स्कूल की छत से गिरकर प्रधानाध्यापिका की मौत, पति ने की आत्महत्या
कन्नौज के निजी विद्यालय की तीसरी मंजिल की छत से छात्रा के साथ में प्रधानाध्यापिका नीचे गिर पड़ी। प्रधानाध्यापिका की मौत हो गई। यह खबर सुन उसके पति व स्कूल प्रबंधक ने अपनी रिवाल्वर से कनपटी में गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई।
लखनऊ। संदिग्ध हालात में कन्नौज के निजी आवासीय विद्यालय की तीसरी मंजिल की छत से छात्रा के साथ में प्रधानाध्यापिका नीचे गिर पड़ी। घटना में प्रधानाध्यापिका की मौत हो गई। यह खबर सुनते ही मेडिकल कालेज की इमरजेंसी वार्ड में उसके पति व स्कूल प्रबंधक ने अपनी रिवाल्वर से कनपटी में गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई।
कन्नौज के टूसावरी गांव में फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ निवासी सत्यवीर ङ्क्षसह राठौर (38) का निजी आवासीय विद्यालय है। उसमें वह प्रबंधक व उनकी पत्नी रश्मी सिंह राठौर (35) प्रधानाध्यापिका पद पर थीं। आज दोपहर विद्यालय की इंटरमीडिएट छात्रा आकांक्षा (17) के साथ विद्यालय की तीसरी मंजिल से प्रधानाध्यापिका रश्मी राठौर नीचे आ गिरीं। दोनों को आनन-फानन सत्यवीर ङ्क्षसह ने मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। वहां पर डाक्टरों ने रश्मी को मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर सत्यवीर ने वहीं अपनी रिवाल्वर से सिर में गोली मार ली। इससे मेडिकल कालेज में अफरा-तफरी मच गई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.दिलीप सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद सत्यवीर को कानपुर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही सत्यवीर ने दम तोड़ दिया। घायल छात्रा आकांक्षा का इलाज राजकीय मेडिकल कालेज में चल रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही। तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज होगा।