विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

POCSO मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को सुप्रीम कोर्ट से राहत, अग्रिम जमानत बरकरार

Published: Fri, 29 May 2026 11:46 AM (IST)

सुप्रीम कोर्ट ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को POCSO मामले में बड़ी राहत दी है। शीर्ष अदालत ने इलाहाबाद हाई कोर्ट ...और पढ़ें

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती। जागरण

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती। जागरण

HighLights

  1. सुप्रीम कोर्ट ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को POCSO मामले में राहत दी।

  2. इलाहाबाद हाई कोर्ट की अग्रिम जमानत को शीर्ष अदालत ने बरकरार रखा।

  3. शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) एक्ट से जुड़े एक मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को बड़ी राहत दी है। शीर्ष अदालत ने उन्हें इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा दी गई अग्रिम जमानत को बरकरार रखा है।

जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ ने इस मामले में सुनवाई करते हुए शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी की याचिका को खारिज कर दिया।

यह भी पढ़ें- सीएम योगी ने पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की, कहा- किसानों के मसीहा थे

इस याचिका में इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी गई थी, जिसमें स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को गिरफ्तारी से पहले (प्री-अरेस्ट) जमानत दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की अग्रिम जमानत कायम रहेगी।