विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी चुनाव 2027 के लिए बसपा का बड़ा दांव, मायावती ने सतीश चंद्र मिश्रा को सौंपी अहम जिम्मेदारी

Published: Wed, 19 Aug 2026 12:11 PM (IST)

मायावती ने सतीश चंद्र मिश्र को बसपा के लिए 2027 यूपी चुनावों हेतु कानूनी, मीडिया और चुनाव आयोग संबंधी कार्यों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

बसपा सुप्रीमो मायावती।

बसपा सुप्रीमो मायावती।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। मायावती ने सतीश चंद्र मिश्रा को बड़ी जिम्मदेारी सौंपी है। संगठन को और मजबूती देने के लिए बसपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री व पूर्व महाधिवक्ता सतीश चंद्र मिश्र को लीगल और मीडिया के साथ-साथ अब चुनाव आयोग से जुड़े कार्यों की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे आगामी चुनावों के दौरान पार्टी के विधिक व रणनीतिक प्रबंधन में उनकी भूमिका काफी अहम मानी जा रही है।

बता दें कि यूपी चुनाव 2027 को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी रणनीतिक तैयारी तेज कर दी है, जिसके तहत पार्टी सर्वसमाज में जनाधार बढ़ाने के साथ-साथ कार्यकर्ता सम्मेलनों के जरिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करने की प्रक्रिया में जुटी है।

बसपा सुप्रीमो ने 2007 के सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूले को दोहराते हुए ब्राह्मण समाज को साधने और उन्हें प्रत्याशी बनाने की रणनीति पर फोकस किया है, जिससे विरोधी खेमों में हलचल बढ़ गई है।

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा आमचुनाव सन् 2027 की तैयारियों के मद्देनज़र बी.एस.पी. के जनाधार को सर्वसमाज में बढ़ाने की ज़मीनी मज़बूती के साथ-साथ पार्टी उम्मीदवारों के चयन व उनके नामों की पार्टी के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलनों में घोषणा करने आदि की प्रक्रिया भी चल रही…