UP Civic Polls Result 2017: संयुक्ता भाटिया लखनऊ की पहली महिला मेयर
आरएसएस में संयुक्ता की अच्छी पकड़ मानी जाती है। आज मतगणना में बड़ी बढ़त के बाद उनकी जीत तय है। नवाबों के शहर को 100 साल में पहली बार महिला मेयर मिलने जा रहा है।
लखनऊ (जेएनएन)। प्रदेश की राजधानी लखनऊ को सौ वर्ष में पहली बार महिला मेयर संयुक्ता भाटिया के रूप में मिली। भारतीय जनता पार्टी की संयुक्ता भाटिया सुबह से चल रही मतगणना में बीजेपी की आगे चलती रही ।
आरएसएस में संयुक्ता की अच्छी पकड़ मानी जाती है। आज मतगणना ने बड़ी बढ़त के साथ उनकी जीत तय कर दी। नवाबों के शहर को 100 साल में पहली बार महिला मेयर मिलने जा रहा है। उनके मुकाबले में दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी की मीरा वर्धन हैं। बहुजन समाजवादी पार्टी की बुलबुल गोडियाल और कांग्रेस की प्रेमा अवस्थी पीछे रही।
यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव के परिणाम सीएम योगी आदित्यनाथ की अग्निपरीक्षा के नतीजे
लखनऊ किसको कितने वोट
संयुक्ता भाटिया-भाजपा-377166
मीरा वर्धन-सपा-245810
प्रेमा अवस्थी-कांग्रेस-109571
बुलबुल गोडियाल-बसपा-83120
LIVE: यूपी निकाय चुनाव : अयोध्या और मथुरा में भाजपा प्रत्याशी का मेयर पद पर कब्जा
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव राजधानी लखनऊ के लिए इतिहास बन गया है। नवाबों की नगरी लखनऊ को पहली महिला महापौर मिल गई हैं। उत्तर प्रदेश म्युनिसिपल एक्ट 1916 में बना था। तब से अब तक लखनऊ में कोई भी महिला मेयर नहीं बनी। 2012 में बीजेपी के दिनेश शर्मा मेयर चुने गए थे। 1960 में लखनऊ में नगर निगम बना था।
यह भी पढ़ें: शिवपाल सिंह यादव ने कहा, सभी जानते हैं कि राजीव गांधी हिन्दू थे
जनसंघ विचारधारा से जुड़े राजकुमार श्रीवास्तव लखनऊ के पहले नगर प्रमुख बने थे। 57 साल के इतिहास में अब तक 18 नगर प्रमुख और महापौर चुने जा चुके हैं। 21 नवंबर 2002 से नगर निगम में नगर प्रमुख को महापौर (मेयर) का नाम दिया गया।
यह भी पढ़ें: मुलायम की छोटी बहू अपर्णा ने किया घूमर गाने पर डांस, मचा बवाल