Sanjay Singh: 'डबल इंजन की सरकार फेल', संजय सिंह ने कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार को विफल बताया। उन्होंने महिला सुरक्षा और गोमांस के नाम पर हिंसा की घटनाओं पर सरकार को घेरा। संजय सिंह ने केंद्र सरकार के आर्थिक दावों को भी गलत ठहराया और कहा कि भारत कई मानकों में पिछड़ा हुआ है। शिक्षाविद अवध ओझा ने भी केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी और राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है, लेकिन दोनों इंजन काम नहीं कर रहे। आगरा और सहारनपुर की हालिया घटनाओं ने महिला सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी है।
अलीगढ़ की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि चार लोगों को झूठे गोमांस के आरोप में पीटा गया, जबकि रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं हुई। गोमतीनगर पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने आपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को रैलियों में जाने का समय है लेकिन पहलगाम हमले की पीड़ित महिलाओं से मिलने का नहीं।
उन्होंने केंद्र सरकार के चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के दावे को गलत बताया और कहा कि प्रति व्यक्ति आय, भुखमरी, हैप्पीनेस इंडेक्स जैसे मानकों में भारत बहुत पीछे है। प्रेसवार्ता में शिक्षाविद अवध ओझा ने भी केंद्र सरकार की नीतियों को तथ्यहीन बताते हुए आलोचना की।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।