Move to Jagran APP

हॉल बुक कर सपा कार्यकर्ता और छात्र संगठन ने देखी 'छपाक' मूवी, कहा 'महिला विरोधी हैं भाजपाई'

अखिलेश यादव ने बुक कराया वेव मॉल कार्यकर्ताओं और समाजवाद छात्रों ने देखी छपाक फिल्म पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने भाजपा को बताया महिला विरोधी।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Fri, 10 Jan 2020 08:17 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jan 2020 07:12 AM (IST)
हॉल बुक कर सपा कार्यकर्ता और छात्र संगठन ने देखी 'छपाक' मूवी, कहा 'महिला विरोधी हैं भाजपाई'
हॉल बुक कर सपा कार्यकर्ता और छात्र संगठन ने देखी 'छपाक' मूवी, कहा 'महिला विरोधी हैं भाजपाई'

लखनऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और एसिड पीड़िताओं के समर्थन में वेव मॉल में कार्यकर्ताओं और छात्रों के लिए हॉल बुक कर मूवी दिखवाई। मॉल में मूवी देखने में सबसे ज्यादा संख्या में समाजवादी पार्टी के छात्र रहे। बता दें कि जेएनयू के छात्रों के समर्थन में आने के बाद सोशल मीडिया पर दीपिका की छपाक मूवी का विरोध किया जाने लगा था। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपाई महिला विरोधी है तभी छपाक मूवी का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व भी अखिलेश यादव एसिड पीड़िताओं के प्रति पहले भी संवेदनशील रहे हैं, शिरोज कैफे उनकी देन है। उन्होंने आगरा से लखनऊ तक की एसिड पीड़िताओं की मदद की थी। एसिड पीड़िताओं के जीवन-अस्तित्व की यह 'छपाक' फिल्म दर्शकों के मन और चेतना को बार-बार झंकझोरती है।

loksabha election banner

सम्मान के साथ जीवन जीने का संदेश देती है 'छपाक'

 'छपाक'  फिल्म के प्रदर्शन के पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने प्रेस वार्ता की। राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी महिलाओं के मान सम्मान की सुरक्षा और पीड़िताओं के लिए बेहतर अवसरों के प्रति गम्भीर है। भाजपाई और महिला विरोधी ही  'छपाक' फिल्म का विरोध कर रहे हैं। हम सब श्री अखिलेश यादव के आभारी हैं कि उन्होंने मानवीय संवेदना की इस फिल्म का स्वतः संज्ञान लिया है। एसिड हमले की पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी के जीवन पर 'छपाक' फिल्म आधारित है। यह फिल्म आशा और अंततः सम्मान के साथ जीवन जीने का संदेश देती है। 

प्रदेश में सबसे ज्यादा हो रहे महिला अपराध 

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का मानना है कि महिलाओं को घर पर, कार्यस्थल पर और सड़क पर सर्वत्र उत्पीड़न का शिकार होना पड़ता है। उनका जीवन असुरक्षित रहता है। इसलिए ट्रिपल तलाक से समस्या हल नहीं हो सकती जब तक महिलाओं की ट्रिपल सुरक्षा की व्यवस्था नहीं हो जाती है। हाल में नेशनल क्राइम ब्यूरों (एनसीआरबी) की रिपोर्ट में बताया गया है कि राजधानी लखनऊ महिलाओं के लिए सर्वाधिक असुरक्षित है। वर्ष 2018 में 2736 अपराध हुए हैं जो ज्यादातर महिलाओं से सम्बन्धित है। भाजपा राज में जब राजधानी का यह हाल है तो पूरे राज्य में क्या होगा?

शीरोज कैफे बंद करवाना चाहती है भाजपा: राजेन्द्र चौधरी       

राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपा राज में महिलाओं का सम्मान नहीं है। अखिलेश यादव ने महिलाओं को छेड़छाड़ से बचाने के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन की व्यवस्था की थी। अपराध की सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंचे इसलिए यूपी डायल 100 नं की व्यवस्था की थी। भाजपा ने दोनों व्यवस्थाएं चैपट कर दी। अखिलेश यादव ने आगरा से लखनऊ तक की एसिड पीड़िताओं की मदद की थी। लखनऊ में शीरोज कैफे उन्हीं की देन है जिसे एसिड पीड़िताएं संचालित करती है। भाजपा की तो उस पर कुदृष्टि है। वह उसे बंद कराना चाहती है। अखिलेश यादव एवं श्रीमती डिम्पल यादव पूर्व सांसद ने उनकी मदद करने के लिए स्वयं शीरोज कैफे गये तब जाकर उसे बचाया जा सका।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.