Move to Jagran APP

UP: सपा 5 अगस्त को फिर दिखाएगी ताकत, तहसील स्तर पर निकलेगी 'समाजवादी साइकिल यात्रा'

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी पांच अगस्त को समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र के जन्मदिन पर फिर ताकत दिखाएगी। पार्टी जनसमस्याओं के मसले पर लोगों को जागरूक करने के लिए तहसील स्तर पर समाजवादी साइकिल यात्रा निकालेगी।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Mon, 02 Aug 2021 08:26 PM (IST)Updated: Mon, 02 Aug 2021 08:26 PM (IST)
UP: सपा 5 अगस्त को फिर दिखाएगी ताकत, तहसील स्तर पर निकलेगी 'समाजवादी साइकिल यात्रा'
सपा पांच अगस्त को तहसील स्तर पर 'समाजवादी साइकिल यात्रा' निकालेगी।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी पांच अगस्त को समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र के जन्मदिन पर फिर ताकत दिखाएगी। पार्टी जनसमस्याओं के मसले पर लोगों को जागरूक करने के लिए तहसील स्तर पर 'समाजवादी साइकिल यात्रा' निकालेगी। इसमें बेकारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न, किसान, मजदूर, नौजवान तथा महिलाओं के मुद्दे उठाए जाएंगे।

prime article banner

समाजवादी पार्टी ने इससे पहले 15 जुलाई को भी जन समस्याओं के मुद्दे पर प्रदेश भर की तहसीलों में विरोध-प्रदर्शन कर अपनी ताकत का अहसास कराया था। सपा ने पंचायत चुनाव में धांधली सहित जन समस्याओं से जुड़े 16 मुद्दे उठाए थे। अब फिर सपा ने जन समस्याओं से जुड़े मसलों पर साइकिल यात्रा निकालने का निर्णय किया है। पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को बढ़-चढ़कर इसमें भागीदारी करने को कहा है।

सपा ने विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी कर रहे पार्टी नेताओं को भी अधिक से अधिक संख्या में साइकिल यात्रा में शामिल होने के लिए कहा है। पहले विरोध प्रदर्शन और अब साइकिल यात्रा के जरिये सपा अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश में लगी है। सपा जगह-जगह प्रदेश सरकार की विफलताओं को भी उजागर करेगी। सपा प्रदेश की भाजपा सरकार को संकल्प पत्र के वादों की भी याद दिलाएगी।

जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर अखिलेश करेंगे माल्यार्पण : समाजवादी पार्टी पांच अगस्त को लखनऊ स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में उनकी जयंती सादगी के साथ मनाएगी। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल होंगे। यहां जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद उन्हें याद किया जाएगा।

सपा नौ अगस्त को मनाएगी विश्व आदिवासी दिवस : विधानसभा चुनाव के लिए जाति-वर्गों के वोट समेटने का प्रयास कर रही समाजवादी पार्टी की नजर आदिवासियों पर भी है। समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ की बैठक में जातीय जनगणना कराने की सरकार से मांग के साथ नौ अगस्त, 2021 को विश्व आदिवासी दिवस सोनभद्र में मनाने का निर्णय लिया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि जल, जंगल, जमीन से बेदखल हो रहे आदिवासियों को उनके हक समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर दिलाए जाएंगे। उनके हित में योजनाएं भी बनेंगी। गोंड ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि वे गांव-गांव घर-घर जाकर सपा शासन की उपलब्धियों का प्रचार करें।

संगठन में कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां : मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा ने ब्रिगेड की राज्य कार्यकारिणी में बहराइच के मोहम्मद अरमान, अयोध्या के वीर बहादुर सिंह को प्रदेश सचिव और लखनऊ के पूर्व पार्षद सुभाष चंद्र रावत को सदस्य नामित किया है। इसी तरह समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि ने युवजन सभा की राज्य कार्यकारिणी में आजमगढ़ के सौरभ तिवारी सन्नी और वाराणसी के मान सिंह राजभर को प्रदेश सचिव बनाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.