विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

योगी सरकार के खिलाफ जिलों में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन आज

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Mon, 29 May 2017 10:51 AM (GMT+05:30)

समाजवादी पार्टी ने योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ आज बड़े हमले की तैयारी की है। पार्टी पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करेगी। राज्यपाल राम नाईक को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपेगी।

योगी सरकार के खिलाफ जिलों में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन आज
योगी सरकार के खिलाफ जिलों में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन आज

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश की बेहद खराब कानून-व्यवस्था के खिलाफ आज समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरेगी। समाजवादी पार्टी जिलों में प्रदर्शन करने के बाद जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में राज्यपाल राम नाईक को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपेगी। 

भाजपा की नई सरकार बनने के बाद भले ही समाजवादी पार्टी की ओर से छह माह सरकार के कामकाज पर कुछ न कहने की बात कही जा रही हो। पर हकीकत कुछ और ही है सरकार बनने के हफ्ते बाद ही भाजपा को कानून व्यवस्था पर सपा ने घेरना शुरू कर दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने बयानों में सरकार के काम-काज पर सवाल खड़े करते रहे हैं।

प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को देखते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर भाजपा शासन में बढ़ती हिंसा और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आज सभी जिलों में समाजवादी पार्टी के जिला पदाधिकारी जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौंपकर उनसे हस्तक्षेप की अपील करेंगे। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ आज बड़े हमले की तैयारी की है। आज पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। समाजवादी पार्टी ने 73 दिन की योगी सरकार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर घेरना शुरू कर दिया है। इस दौरान अजा जिलों में प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौंपकर कानून व्यवस्था पर उनसे हस्तक्षेप की अपील की जाएगी।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी के अनुसार तीन साल में केंद्र सरकार विफलता के शिखर पर है, वहीं यूपी में योगी सरकार ने अपने कार्यकाल के 73 दिनों में ही कानून-व्यवस्था की गंभीर स्थिति पैदा कर दी है।

सहारनपुर में लगातार तीन गंभीर घटनाएं सड़क दूधली, शब्बीरपुर, तथा रामनगर में हुईं। मथुरा में डकैती व सर्राफा हत्याकांड, ग्रेटर नोएडा जेवर क्षेत्र में चार महिलाओं के साथ रात्रि में सामूहिक दुष्कर्म और हत्या, वाराणसी में 10 करोड़ रूपये की डकैती, गोरखपुर में हत्याएं, इलाहाबाद में सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के साथ रामपुर में सरेआम छेड़छाड़ के बाद वीडियो बनाने के दिल दहलाने वाले लोमहर्षक कांड हुए हैं। प्रदेश की राजधानी लखनऊ भी अपराधों से आतंकित है।

प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को देखते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश में भाजपा शासन में बढ़ती हिंसा और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आज सभी जिलों में समाजवादी पार्टी प्रदर्शन करेगी। चौधरी ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार का जहां समाजवादी सरकार से सौतेला व्यवहार रहा, वहीं योगी आदित्यनाथ सरकार की समाजवादी शब्द से ही एलर्जी है।

जिलाधिकारियों के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से समाजवादी पार्टी गंभीरता से यह बात संज्ञान में लाना चाहती है कि बीजेपी सरकार पूरी तरह से विफल है और अपने प्रचंड बहुमत के सहारे समाज के हर वर्ग को आतंकित करना चाहती है। अपराधी भय मुक्त हैं। सूबे में अब कमजोर वर्ग हमलावरों के शिकार है।