महाराणा प्रताप की जयंती पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कीं दो बड़ी घोषणाएं, मूर्ति पर लगेगा स्वर्ण का भाला
Maharana Pratap Jayanti : चेतक के साथ यह मूर्ति लगेगी और महाराणा प्रताप के हाथ में भाला सोने का होगा।
HighLights
महाराणा प्रताप की जयंती पर देंगे दो दिन का अवकाश
एनसीआरबी रिपोर्ट को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरा
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाराणा प्रताप की जयंती पर शनिवार को पार्टी के उत्तर प्रदेश मुख्यायल में आयोजित समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर पार्टी के लोकसभा व राज्यसभा सदस्यों के साथ विधायक और विधान परिषद सदस्य भी मौजद थे।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाराणा प्रताप की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में क्षत्रिय नेताओं के साथ महाराणा प्रताप को नमन किया। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर गोमती रिवर फ्रंट पर महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा, सोने के भाले के साथ लगाई जाएगी। उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार आई तो महाराणा प्रताप की जयंती पर दो दिन की छुट्टी होगी। इसके अलावा गोमती रिवर फ्रंट पर महाराणा प्रताप की भव्य मूर्ति लगेगी। चेतक के साथ यह मूर्ति लगेगी और महाराणा प्रताप के हाथ में भाला सोने का होगा।
UP की जनता इस बार परिवर्तन लाएगी
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता इस बार परिवर्तन लाएगी। जनता ही तो भाजपा को हराएगी। इनके कुशासन से जनता ऊब चुकी है और अब तो आंकड़ों में भी इनका सच सामने आने लगा है। उन्होंने कहा कि अब तो हमें 2027 के चुनाव में इलेक्शन माफिया का सामना करना होगा। अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें चुनावी माफिया का सामना करना होगा और भाजपा के पास देश और प्रदेश के लिए कोई काम नहीं है।
सपा के वोट काटने के लिए लाया गया एसआईआर
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को चुनाव आयोग पर सवाल उठाए और कहा कि एजेंसियों लगाकर सपा समर्थकों के वोट काटे जा रहे हैं। शिकायत करने पर चुनाव आयोग कार्रवाई नहीं करता। वर्ष 2022 में भी वोट काटे गए थे और अब उसी काम को आगे बढ़ाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) लेकर आए हैं। सपा प्रमुख ने एसआईआर के बाद जारी मतदाता सूचियों की गलतियां भी गिनाईँ। उन्होंने ईवीएम पर भी शक जताया।
स्मार्ट मीटर में छेड़छाड़ तो ईवीएम में भी संभव
सपा प्रमुख ने कहा कि सुनने में आया है कि स्मार्ट मीटर में रिमोट या किसी इंस्ट्रूमेंट से छेड़छाड़ की जा सकती है, जब स्मार्ट मीटर में छेड़छाड़ हो सकती है तो ईवीएम में क्यों नहीं हो सकती। जब अमेरिका, जापान, जर्मनी और इंग्लैंड में सीक्रेट बैलेट से वोट पड़ता है तो हमारे यहां क्या दिक्कत है। ईवीएम से जीतकर ईवीएम को हटाएंगे। इसमें साल लगे या सदी, हम ईवीएम हटाकर रहेंगे।
केंद्रीय बलों को 15 दिन की छुट्टी
बंगाल चुनाव में केंद्रीय बलों की तैनाती से जुड़े सवाल पर कहा कि बंगाल में तीन लाख सेंट्रल फोर्स लगाने के बाद पहली बार केंद्रीय बलों को 15 दिन की छुट्टी दी गई है। अब यूपी में तो कम से कम दस लाख फोर्स लगाना पड़ेगा। मैं अभी से बता दे रहा हूं कि यूपी में साउथ और नार्थ ईस्ट में तैनात फोर्स को यूपी भेजा जाएगा। यूपी में जल्द ईडी भी आने वाली है। यूपी में हमें मल्टी लेयर इलेक्शन माफिया का सामना करना पड़ेगा। मिलकर लोकतंत्र-आरक्षण को बचाना है। तमिलनाडू की राजनीतिक स्थिति के सवाल पर कहा कि मैं कोई चुनाव फालो नहीं कर रहा, केवल यूपी पर फोकस कर रहा हूं और बंगाल पर नजर रख रहा हूं। गठबंधन को लेकर कहा कि हम वो नहीं जो मुश्किलों में साथ छोड़ दें, हम गठबंधन नहीं तोड़ेंगे, गठबंधन बना रहेगा।
यूपी में बहुत बढ़ गया अपराध
एनसीआरबी की रिपोर्ट पर सपा प्रमुख ने कहा कि यूपी में अपराध बहुत बढ़ गया है। एनसीआरबी के आंकड़े, सरकार के आंकड़े हैं। अब कहा जाएंगा की यूपी में आबादी ज्यादा है। यह कोई तर्क नहीं हैं, जीरो टालरेंस की बात कहने वालों ने कानून व्यवस्था को जीरो कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा धन्नासेठों को लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रही है। पहले गैस के दाम बढ़ाए, अब डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ेंगे। तेल कंपनियां घाटे में हैं, उसकी भरपाई जनता की जेब से ही की जाएगी। भाजपा हर चीज को बेच रही है। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का शुभारंभ भी बेचने के लिए ही हुआ है। मेधावियों को सम्मानित करने के सवाल पर कहा कि हम याद दिला रहे हैं कि सपा सरकार में लैपटाप बांटे गए थे। हमारी सरकार आएगी तो केजी से पीजी तक लड़कियों की पढ़ाई मुफ्त होगी। मुफ्त इलाज की व्यवस्था की जाएगी। 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। कैंसर संस्थान को बेहतर बनाकर गरीब कैंसर रोगियों का मुफ्त इलाज दिया जाएगा।
योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरा
अखिलेश यादव ने इसके साथ ही नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो की रिपोर्ट पर योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरा और उत्तर प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया। अखिलेश यादव इस रिपोर्ट के आधार पर सरकार को लगातार घेर रहे हैं। उन्होंने शनिवार को एक्स पर महिला अपराध संबंधी आंकड़े पोस्ट कर लिखा, ‘उप्र में महिलाओं के खिलाफ अपराधों का आंकड़ा देखकर तो लगता है : भाजपा जाए तो महिला बच पाए! भाजपा राज में महिलाओं को न तो आरक्षण मिल सकता है, न संरक्षण!' अखिलेश ने दलितों के साथ अपराध को लेकर भी पोस्ट की।
यह भी पढ़ें- ममता बनर्जी से मिलने कलकत्ता पहुंचे अखिलेश यादव ने अभिषेक बनर्जी को लगाया गले, बोले-तुम बहुत अच्छा चुनाव लड़े
बीजेपी तो दरारवादी पार्टी
उन्होंने बीजेपी को दरारवादी पार्टी करार देते हुए कहा कि पार्टी केवल भेदभाव करती है। सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हाल ही में कई महत्वपूर्ण बयानों के जरिए बीजेपी पर निशाना साधा और अपनी पार्टी की आगामी योजनाओं का भी खुलासा किया।
यह भी पढ़ें- 'अब बात चुनाव प्रक्रिया की नहीं, देश बचाने की', अखिलेश यादव ने बंगाल इलेक्शन को लेकर BJP पर साधा निशाना
सपा अध्यक्ष ने अपनी आगामी योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में केजी से पीजी तक की पढ़ाई मुफ्त होगी, खासकर लड़कियों के लिए यह सुविधा लागू होगी। इसके अलावा, गरीबों के लिए मुफ्त कैंसर इलाज की भी योजना बनाई जाएगी।
उन्होंने शनिवार को एक्स पर महिला अपराध संबंधी आंकड़े पोस्ट कर लिखा, ‘उप्र में महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराधों का आंकड़ा देखकर तो लगता है : भाजपा जाए तो महिला बच पाए! भाजपा राज में महिलाओं को न तो आरक्षण मिल सकता है, न संरक्षण!' अखिलेश ने दलितों के साथ अपराध को लेकर भी पोस्ट की।
उप्र में महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराधों का आँकड़ा देखकर तो लगता है :
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 9, 2026
भाजपा जाए तो महिला बच पाए!
भाजपा राज में महिलाओं को न तो आरक्षण मिल सकता है, न संरक्षण! pic.twitter.com/5BHE1mho3N
उप्र में महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराधों का आँकड़ा देखकर तो लगता है :
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 9, 2026
भाजपा जाए तो महिला बच पाए!
भाजपा राज में महिलाओं को न तो आरक्षण मिल सकता है, न संरक्षण! pic.twitter.com/5BHE1mho3N
