सपा के नेताओं के साथ राज्यपाल राम नाईक से मिले अध्यक्ष अखिलेश यादव
राज भवन में अखिलेश यादव के साथ समाजवादी पार्टी में विधान परिषद के नेता अहमद तथा पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी के साथ अखिलेश यादव ने राज्यपाल राम नाईक से शिष्टाचारिक भेंट की।
By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 28 Jul 2019 04:34 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jul 2019 04:34 PM (IST)
लखनऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को राज भवन में राज्यपाल राम नाईक से भेंट की। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसको शिष्टाचारिक भेंट बताया।
राज भवन में अखिलेश यादव के साथ समाजवादी पार्टी में विधान परिषद के नेता अहमद तथा पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी के साथ अखिलेश यादव ने राज्यपाल राम नाईक से शिष्टाचारिक भेंट करने के दौरान उनको पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
राज्यपाल राम नाईक का उत्तर प्रदेश में कार्यकाल पूर्ण हो गया है। वह कल दोपहर बाद राजभवन लखनऊ से मुंबई के लिए प्रस्थान करेंगे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें