Move to Jagran APP

किसान आंदोलन पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले- यदि किसान आतंकवादी तो भाजपाई उनका उगाया न खाएं

किसान आंदोलन के प्रति सरकार के रवैए पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि किसानों को आतंकवादी कहकर अपमानित करना भाजपा का निकृष्टतम रूप है। भाजपा के अनुसार किसान आतंकवादी हैं तो भाजपाई उनका उगाया न खाने की कसम खाएं।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 01:43 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 01:44 PM (IST)
किसान आंदोलन पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले- यदि किसान आतंकवादी तो भाजपाई उनका उगाया न खाएं
किसान आंदोलन के प्रति सरकार के रवैए पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

लखनऊ, जेएनएन। किसान आंदोलन के प्रति सरकार के रवैए पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि किसानों को आतंकवादी कहकर अपमानित करना भाजपा का निकृष्टतम रूप है। अखिलेश यादव ने रविवार को ट्वीट कर किसान आंदोलन पर बीजेपी को घेरते हुए कहा कि भाजपा के अनुसार किसान आतंकवादी हैं तो भाजपाई उनका उगाया न खाने की कसम खाएं।

loksabha election banner

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि 'किसानों को आतंकवादी कहकर अपमानित करना भाजपा का निकृष्टतम रूप है। ये अमीरों की पक्षधर भाजपा का खेती-खेत, छोटा-बड़ा व्यापार, दुकानदारी, सड़क, परिवहन सब कुछ, बड़े लोगों को गिरवी रखने का षड्यंत्र है। अगर भाजपा के अनुसार किसान आतंकवादी हैं तो भाजपाई उनका उगाया न खाने की कसम खाएं।

सरकार ने कृषि सुधार नहीं, कृषि उजाड़ कानून बनाया : इससे पहले किसान आंदोलित को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि भाजपा सरकार की कृषि विरोधी नीतियों के चलते देश के किसान आंदोलित और आक्रोशित हैं। अन्नदाता किसानों की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाने के बजाय उन पर आंसू गैस के गोले दागना, ठंडे पानी की बौछार करना और लाठियां चलाना घोर निंदनीय है। सरकार द्वारा हिंसक मनोवृत्ति के साधनों का प्रयोग करना है अमानवीय है। अपने आचरण से भाजपा ने अपने संवेदनशून्य चाल-चरित्र और जनविरोधी राजनीति की वास्तविक पहचान करा दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.