Move to Jagran APP

देवरिया प्रकरण को लेकर सपा का कैंडल मार्च, भाजपा सरकारों पर निशाना साधा

देवरिया प्रकरण पर समाजवादी पार्टा ने भाजपा सरकारों पर निशाने साधा है। घटना को शर्मनाक बताते हुए दोषियों को कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की।

By Nawal MishraEdited By: Published: Mon, 06 Aug 2018 11:19 PM (IST)Updated: Tue, 07 Aug 2018 11:17 AM (IST)
देवरिया प्रकरण को लेकर सपा का कैंडल मार्च, भाजपा सरकारों पर निशाना साधा
देवरिया प्रकरण को लेकर सपा का कैंडल मार्च, भाजपा सरकारों पर निशाना साधा

लखनऊ (जेएनएन)। देवरिया प्रकरण पर समाजवादी पार्टा ने भाजपा सरकारों पर निशाने साधा है। घटना को शर्मनाक बताते हुए दोषियों को कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की। सपा नेताओं ने कहा कि देवरिया की घटना बिहार के मुजफ्फरपुर से भी अधिक भयानक है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी भाजपा को कटघरे में खड़ा किया। महिला उत्पीड़न के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने राजधानी लखनऊ में एक कैंडल मार्च निकाला और उत्पीडऩ पर विरोध प्रकट किया। 

loksabha election banner

राजभवन की चुप्पी हैरत में डालने वाली 

समाजवादी पार्टी ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि इसके आपराधिक दोष से भाजपा सरकार बच नहीं सकती। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि छोटी-छोटी कार्यवाही और जांच के नाटक से इतने बड़े अपराध पर पर्दा नहीं डाला जा सकता है। इस पर राजभवन की चुप्पी हैरत में डालती है। राज्यपाल लगातार अपराध की स्थिति में सुधार की बात करते रहे हैं लेकिन, राज्य सरकार उनको हल्के में ले रही है। देवरिया की घटना बिहार के मुजफ्फरपुर से भयानक है। उन्होंने कहा कि देवरिया जैसे जघन्य कांड के बाद भी मुख्यमंत्री का प्रदेश में कानून का राज बताना सच से पलायन है। 

महिलाओं के उत्पीडऩ पर विरोध

समाजवादी पार्टी ने सोमवार को राजधानी में केडी सिंह स्पोटर्स स्टेडियम से हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा कैंडल मार्च भी निकाला और भाजपा सरकार में महिलाओं के उत्पीडऩ पर विरोध प्रकट किया। मार्च का नेतृत्व विधान परिषद सदस्य आनन्द भदौरिया आदि ने किया। पार्टी मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी के नेतृत्व में देवरिया में धरना देगी।

 नारी सुरक्षा का सिर्फ प्रचार

अखिलेश यादव ने अपने में कहा कि बिहार के बाद अब यूपी के देवरिया में स्थगित मान्यता वाले नारी संरक्षण केंद्र से भी यौनाचार की खबर ने साबित किया है कि सत्ताधारियों के लिए नारी सुरक्षा का विषय सिर्फ प्रचार का विषय है। सत्ताधारियों को बताना होगा कि जहां-जहां उनकी सरकारें हैैं, वहां-वहां ऐसा क्यों हो रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.