Move to Jagran APP

सादगी से मनेगा अखिलेश यादव का जन्मदिन, बंटेगा सैनिटाइजर-अनाथालयों में कराया जाएगा भोजन

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन सादगी से मनेगा जिला व महानगर इकाई बांटेगी सैनिटाइजर व मास्क अनाथालयों में कराएंगे भोजन।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Tue, 30 Jun 2020 08:54 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jun 2020 08:54 PM (IST)
सादगी से मनेगा अखिलेश यादव का जन्मदिन, बंटेगा सैनिटाइजर-अनाथालयों में कराया जाएगा भोजन
सादगी से मनेगा अखिलेश यादव का जन्मदिन, बंटेगा सैनिटाइजर-अनाथालयों में कराया जाएगा भोजन

लखनऊ, जेएनएन। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 47वां जन्मदिन बुधवार को पार्टी कार्यकर्ता सादगी से मनाएंगे। इस बार कोविड-19 के कारण महानगर और जिला इकाई के पदाधिकारी बिना किसी तामझाम के पार्टी कार्यालय पर केक काटेंगे। वहीं अनाथालयों में बच्चों को खाना खिलाएंगे।

loksabha election banner

गोसाईंगंज ब्लॉक के सभी सरकारी व निजी अस्तपालों में मरीजों को फल वितरण किया जाएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मान सिंह वर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मेहताब सिंह यादव सहित कई कार्यकर्ता कासिमपुर में पौधरोपण भी करेंगे। वहीं महानगर कार्यालय पर नगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित, महासचिव सौरभ सिंह यादव व उपाध्यक्ष एकलाख अहमद सहित पार्टी इकाई के पदाधिकारी अखिलेश यादव का जन्म दिन केक काटेंगे। यह कार्यक्रम सभी विधानसभाओं में वहां के पूर्व विधायक, विधान सभा प्रभारी मिलकर करेंगे। जबकि महानगर कार्यालय की ओर से कोरोना से बचने के लिए मॉस्क व सैनिटाइजर का वितरण किया जाएगा।

पांचवे दिन भी निकली पदयात्रा

समाजवादी पार्टी का आवाह्न संदेश यात्रा लगातार पांचवे दिन जारी रही। मोहनलालगंज में विधायक अम्ब्रीष सिंह पुष्कर, मलिहाबाद में पूर्व विधायक इन्दल रावत, राजबाला रावत, जिला मीडिया प्रभारी रमेश सिंह रवि ने संदेश की प्रतियां वितरित की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.